रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध

उद्यमियों के लिये कम निवेश में सुनहरा भविष्य देखने का जरिया

रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में रीको के प्लग एंड प्ले प्रोजेक्ट को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इस 'रेडी टू मूव' कॉम्प्लेक्स में अब तक 14 मॉड्यूल्स आवंटित हो चुके हैं। गारमेंट्स, जेम्स एंड ज्वेलरी और आईटी सेक्टर के उद्यमी कम निवेश में यहाँ अपनी इकाइयां तेजी से शुरू कर रहे हैं।

जयपुर। सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रीको फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स (प्लग एंड प्ले) को उद्यमियों से लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। गत वर्ष प्रारंभ किए गए इस प्रोजेक्ट में अब तक 14 मॉड्यूल्स का आवंटन किया जा चुका है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को शीघ्र उद्योग स्थापना हेतु रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध कराना है, जिसके परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। सीतापुरा की यह फ्लैटेड फैक्ट्री अब सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि उद्यमियों के लिये कम निवेश में सुनहरा भविष्य देखने का जरिया बन चुकी है। कॉम्प्लेक्स में रेडीमेड गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग, जेम्स एंड ज्वेलरी तथा आईटी सेक्टर से जुड़े उद्यमियों ने औद्योगिक इकाई प्रारंभ करने के लिये तैयारी कर ली है और कुछ इकाइयों में कार्य भी प्रारंभ हो चुका है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना