क्रूड ऑयल में उछाल से रुपया पस्त, डॉलर पहुँचा ₹95.98 के रिकॉर्ड स्तर पर
तेल आयातित अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबाव
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल और भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोमवार को भारतीय रुपया दबाव में नजर आया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में ही फिसलकर ₹95.98 के करीब पहुंच गया। तेल आयात पर निर्भर अर्थव्यवस्था होने से भारत में आने वाले दिनों में मुद्रा पर गिरावट का जोखिम बना हुआ है।
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी के कारण सोमवार को भारतीय मुद्रा बाजार में रुपया भारी दबाव में नजर आया। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में ही टूट गया और 1 डॉलर की कीमत ₹95.98 के करीब पहुँच गई।
वीकेंड पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल के दामों में उछाल आने से भारत जैसी तेल आयात पर निर्भर अर्थव्यवस्थाओं की चिंताएं बढ़ गई हैं। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल में जारी तेजी यदि बरकरार रहती है, तो आने वाले दिनों में रुपया और कमजोर हो सकता है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
28 Sep 2026 19:01:42
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...

Comment List