कृषि क्षेत्र में नवाचार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत : राजन

8 जनवरी से 10 जनवरी तक प्रशिक्षण आयोजित किए जा चुके

कृषि क्षेत्र में नवाचार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत : राजन

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव राजन विशाल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं प्रौद्योगिकी के उपयोग से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत किया जा सकेगा

जयपुर। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव राजन विशाल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं प्रौद्योगिकी के उपयोग से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत किया जा सकेगा। कृषि विपणन विभाग की ओर से विभाग में कार्यरत कृषि विपणन राज्य सेवा अधीनस्थ सेवा तथा राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड में कार्यरत अधिकारियों की कार्य कुशलता एवं क्षमता में बढ़ोतरी के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए शासन सचिव राजन ने कृषि मूल्य श्रृंखलाओं को सशक्त बनाने एवं नवाचार के साथ कृषि बाजारों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा से प्रशिक्षण प्राप्त करें, जिससे किसानों को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ समय पर मिल सके। 

सभी प्रशिक्षणार्थी अपने-अपने विचार साझा करे जिससे कृषकों को आ रही परेशानियों का पता चल सके और उन्हें प्रभावी कदम उठाकर समय पर दूर किया जा सके। कृषि मूल्य श्रृंखलाओं को सशक्त बनाना एवं नवाचार के साथ कृषि बाजारों को आगे बढ़ाना, विषय पर राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान जयपुर में प्रथम चरण में 30 दिसम्बर से 1 जनवरी तथा द्वितीय चरण में 8 जनवरी से 10 जनवरी तक प्रशिक्षण आयोजित किए जा चुके है। शासन सचिव राजन ने बताया कि इन तीन दिवसीय प्रशिक्षणों में एफपीओ को मजबूत करने एवं ग्रामीण विकास में इनकी प्रासंगिकता पर जोर देने, फूड पार्को की अवधारणा, मूल्य संवर्धन एवं निर्यात प्रोत्साहन की जानकारी, कृषि स्टार्ट अप एवं इनोवेशन और एफपीओ के लिए मूल्य श्रृंखला विकास के सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए युवाओं व उद्यमियों ने अपनी परियोजनाओं को साझा किया और प्रशिक्षण सत्रो से लाभान्वित होने के अपने अनुभव बताए। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत ने यूएनएचआरसी में दोहराया आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरा, एकीकृत वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर दिया जोर भारत ने यूएनएचआरसी में दोहराया आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरा, एकीकृत वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर दिया जोर
जेनेवा में राजदूत सिबी जॉर्ज ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए गंभीर खतरा है और इसके खिलाफ वैश्विक...
पेंटागन की रिपोर्ट में खुलासा : ईरान पर हमले में अमेरिका ने 6 दिन में फूंक डाले 11.3 अरब डॉलर, विशेषज्ञों का कहना- अमेरिकी बजट और घरेलू राजनीति के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है युद्ध का खर्च
हवाई में फिर फटा ज्वालामुखी : आसमान में एक हजार फीट तक उठे लावा के फव्वारे, कांच जैसे टुकड़े गिरे
जयपुर में कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार : पुलिस की रेड में मैनेजर समेत 7 युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
रींगस में पैंथर की दहशत : घर के बाहर महिला पर किया हमला, गंभीर रुप से घायल; ट्रेंकुलाइज का प्रयास जारी
निजीकरण के विरोध में जलदाय कर्मचारी कल करेंगे जलभवन का घेराव, हजारों कर्मचारी होंगे शामिल
रसोई गैस और तेल की किल्लत का यह शुरुआती दौर : एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की  संभावनाओं पर ध्यान दें सरकार, राहुल गांधी बोले- तैयारी नहीं की तो करोड़ों लोगों का होगा नुकसान