स्कूल बस और कार भिडे : कार सवार पति-पत्नी की मौत, स्कूल के 4 बच्चों समेत 9 लोग घायल

लोन की फाइल साइन करने जा रहे थे 

स्कूल बस और कार भिडे : कार सवार पति-पत्नी की मौत, स्कूल के 4 बच्चों समेत 9 लोग घायल
पाली जिले के बाली में स्कूल बस और कार की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 4 स्कूली बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए

पाली। पाली जिले के बाली में स्कूल बस और कार की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 4 स्कूली बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। भीषण भिड़ंत में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। जानकारी के अनुसार कार सवार लोग मकान पर लोन के लिए फाइल पर साइन करने बाली जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक बाइक सवार युवक को बचाने की कोशिश में उनकी कार सामने से आ रही स्कूल बस से टकरा गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 4.15 बजे हुआ। बाली एसएचओ पर्वत सिंह ने बताया कि बाली और कोट गांव के बीच बाइक सवार युवक को बचाने की कोशिश में कार सामने से आ रही स्कूल बस से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार अमरचंद (59) पुत्र गणेश राम निवासी मादा, पाली और उनकी पत्नी भंवरी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रमेश (36) पुत्र अमरचंद, प्रिया (32) पत्नी रमेश और उनके बेटे यश (8), वीरांश (7) और रौनक (6) घायल हो गए। स्कूल बस में बैठे लालराई निवासी प्रियांशी (7), भंवरलाल माली (11), नैतिक (10) और सौरभ (13) चोटिल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाली अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद अमरचंद, उनकी पत्नी भंवरी और पोते यश को गंभीर हालत में पाली रेफर कर दिया गया। पाली ले जाते समय अमरचंद और भंवरी की मौत हो गई। जबकि यश का पाली के बांगड़ अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

लोन की फाइल साइन करने जा रहे थे 
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रमेश को मकान पर लोन लेना था। लोन की फाइल पर उसके पिता अमरचंद और मां भंवरी के साइन करवाने थे। ऐसे में रमेश अपने मम्मी-पापा के साथ पत्नी और बच्चों को लेकर को बाली लेकर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता