राजस्थान के 5,919 हज आवेदकों का चयन, 10 अगस्त तक जमा कराने होंगे 1.52 लाख रुपए

किसी भी पात्र आवेदक को प्रतीक्षा सूची में नहीं

राजस्थान के 5,919 हज आवेदकों का चयन, 10 अगस्त तक जमा कराने होंगे 1.52 लाख रुपए
हज कमेटी ऑफ इंडिया की डिजिटल लॉटरी में राजस्थान के सभी 5,919 हज-2027 आवेदकों का चयन। राज्य का कोटा भी 5,919 होने से किसी को प्रतीक्षा सूची में नहीं रखा गया। चयनित यात्रियों में 2,959 पुरुष और 2,960 महिलाएं हैं। सभी को 10 अगस्त तक 1,52,300 रुपये की पहली किस्त जमा करानी होगी।

जयपुर। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से गुरुवार को हज-2027 के लिए डिजिटल रैंडम लॉटरी आयोजित की गई। लॉटरी परिणामों के अनुसार राजस्थान से प्राप्त सभी 5,919 हज आवेदकों का चयन हो गया है। राज्य का अंतिम कोटा भी 5,919 निर्धारित होने से किसी भी पात्र आवेदक को प्रतीक्षा सूची में नहीं रखा गया। आवेदनों में 65 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के 800, बिना मेहरम (लेडीज़ विदाउट मेहरम) श्रेणी के 24 तथा सामान्य श्रेणी के 5,095 आवेदन शामिल हैं।

राजस्थान स्टेट हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि चयनित यात्रियों में 2,959 पुरुष और 2,960 महिलाएं शामिल हैं। जिलेवार पंजीकरण में नागौर 1,210 आवेदनों के साथ सबसे आगे रहा, जबकि जयपुर से 992, जोधपुर से 451, अलवर से 372 और कोटा से 254 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा बाड़मेर व भरतपुर से 233-233, उदयपुर से 216 तथा अजमेर से 197 आवेदन मिले। सबसे कम 15 पंजीकरण राजसमंद से हुए। उन्होंने बताया कि चयनित हज यात्रियों को 10 अगस्त तक प्रति यात्री 1,52,300 रुपए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक या ऑनलाइन माध्यम से हज कमेटी के खाते में जमा कराने होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत
अमरावती के जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित एनआईसीयू (NICU) में वेंटिलेटर में हुए धमाके के बाद भीषण...
प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज
अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू
अजीत डोभाल का चीन दौरा: विशेष प्रतिनिधियों की 25 वें दौर की बैठक में होंगे शामिल, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
भाई-बहिन का स्नेह पर्व : सजा राखियों का बाजार, खरीदारी परवान पर
गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली
राज काज में क्या है खास, जानें