सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात की दिशा में प्रभावी पहल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में सीवरेज

पेयजल लाइन एवं अन्य यूटिलिटी कार्यों से प्रभावित सड़कों की हुई मरम्मत

सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात की दिशा में प्रभावी पहल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में सीवरेज

भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में यूटिलिटी कार्यों के कारण सड़कों पर उत्पन्न रोड कट्स के मरम्मत कार्य किए गए। इसके तहत प्रदेशभर के लगभग 1000 से अधिक स्थानों पर सड़कों को क्रॉस करने वाले रोड कट एवं सड़कों की लम्बाई के सीवरेज व पेयजल लाइन से प्रभावित समानांतर सड़कों की मरम्मत कर आमजन को राहत प्रदान।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में यूटिलिटी कार्यों के कारण सड़कों पर उत्पन्न रोड कट्स के मरम्मत कार्य किए गए है। इसके तहत प्रदेशभर के लगभग 1000 से अधिक स्थानों पर सड़कों को क्रॉस करने वाले रोड कट एवं सड़कों की लम्बाई के सीवरेज व पेयजल लाइन से प्रभावित समानांतर सड़कों की मरम्मत कर आमजन को राहत प्रदान की गई है।

सुगम एवं सुरक्षित सड़कों के मरम्मत एवं संधारण के लिए अजमेर, जयपुर, जोधपुर, हनुमानगढ़, अलवर, जालोर, सीकर, सिरोही, झालावाड़ एवं सलूम्बर सहित कई जिलों में व्यापक स्तर पर ये कार्य संपादित किए गए है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शर्मा ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी, यूडीएच, डीएलबी आदि विभागों को यूटिलिटी कार्यों बिजली, जल, दूरसंचार आदि के कारण सड़कों पर उत्पन्न रोड कट्स को प्राथमिकता से दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। यूटिलिटी लाईनों के कार्यों से प्रभावित सड़कों को पुनः सुचारू एवं मोटरेबल स्थिति में लाने के लिए इसकी सतत निगरानी की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिटेन में दिमागी बुखार का प्रकोप: मेनिंजाइटिस बी और डब्ल्यू स्ट्रेन के मामले सर्वाधिक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’ ब्रिटेन में दिमागी बुखार का प्रकोप: मेनिंजाइटिस बी और डब्ल्यू स्ट्रेन के मामले सर्वाधिक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’
लंदन और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में मेनिंजाइटिस के मामलों में 15% की वृद्धि के बाद ब्रिटेन में हाई अलर्ट जारी किया...
राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह : छात्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, युवाओं को नेतृत्व और सेवा के लिए किया जाएगा प्रेरित
गैस सप्लाई पर सियासी संग्राम: बघेल के सवाल पर साय सरकार के सलाहकार का पलटवार, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज 
सोल रंगा बैंगनी रंग में: चार साल बाद बीटीएस बैंड की धमाकेदार वापसी, वैश्विक संगीत परिदृश्य को एक नया मोड़ देने की कोशिश 
राजस्थान एयरोस्पेस एण्ड डिफेंस पॉलिसी-2026 : देश की सामरिक आत्मनिर्भरता में राजस्थान निभाएगा अहम भूमिका, प्रदेश में बनेंगे विमान, हेलीकॉप्टर, रडार, ड्रोन, मिसाइल और एवियोनिक्स
पश्चिम बंगाल चुनावः तृणमूल की आक्रामक चुनावी अभियान की तैयारी; 24 मार्च को मैदान में उतरेंगी ममता, जन सभा को करेगी संबोधित
दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री का बड़ा बयान, हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की अपील की, ईरान हमलों की निंदा