शारजाह की फ्लाइट दो घंटे से अधिक लेट, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

देरी का कारण इनकमिंग फ्लाइट का विलंब

शारजाह की फ्लाइट दो घंटे से अधिक लेट, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
जयपुर से शारजाह जाने वाली एयर अरबिया की उड़ान सोमवार सुबह दो घंटे से अधिक देरी से रवाना हुई। शारजाह से आने वाली इनकमिंग फ्लाइट के विलंब से डिपार्चर प्रभावित। सुबह 4:50 बजे निर्धारित उड़ान करीब 7:05 बजे रवाना हुई, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार और असुविधा का सामना करना पड़ा।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से सोमवार सुबह शारजाह जाने वाली एयर अरबिया की उड़ान दो घंटे से अधिक देरी से रवाना हुई। निर्धारित समय के अनुसार फ्लाइट को सुबह 4:50 बजे जयपुर से शारजाह के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन शारजाह से आने वाली इनकमिंग फ्लाइट के विलंब से पहुंचने के कारण डिपार्चर भी प्रभावित हुआ। इसके चलते विमान सुबह करीब 7:05 बजे शारजाह के लिए रवाना हो सका।

फ्लाइट के लंबे इंतजार के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर असुविधा का सामना करना पड़ा। कई यात्री निर्धारित समय से पहले ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन उड़ान में देरी के कारण उन्हें अतिरिक्त समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। एयरलाइन की ओर से देरी का कारण इनकमिंग फ्लाइट का विलंब बताया गया। फ्लाइट के रवाना होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस