राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: धीमी मतदान रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, वार्ड 60 में सबसे ज्यादा तो वार्ड 30 में सबसे कम वोटिंग

जयपुर नगर निगम चुनाव: शुरुआती घंटों में मतदान धीमा

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: धीमी मतदान रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, वार्ड 60 में सबसे ज्यादा तो वार्ड 30 में सबसे कम वोटिंग
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतदान की प्रक्रिया जारी है। शुरुआती घंटों में रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। सुबह 10 बजे तक वार्ड 60 में सर्वाधिक 27.18 प्रतिशत, जबकि वार्ड 30 में सबसे कम 5.95 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

जयपुर। नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों के लिए शुक्रवार सुबह से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की मौजूदगी नजर आ रही है, लेकिन शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। विभिन्न वार्डों में मतदान प्रतिशत में खासा अंतर देखने को मिला। सुबह 10 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वार्ड संख्या 60 में सबसे ज्यादा 27.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद वार्ड 133 में 23.04 फीसदी और वार्ड 131 में 23.01 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वहीं, कुछ वार्डों में मतदान की गति बेहद धीमी रही। वार्ड 30 में सबसे कम 5.95 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। इसी तरह वार्ड 31 में 8.75 फीसदी, वार्ड 74 में 8.28 फीसदी और वार्ड 73 में 8.55 फीसदी मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की जा रही है। माना जा रहा है कि दोपहर बाद मतदान की रफ्तार बढ़ सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के...
असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती
एसआईआर फैसलों पर उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निलंबन से किया इनकार, मांगा जवाब
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम
अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार