जयपुर में रफ्तार का कहर : ब्लैक थार ने कॉलोनी में मचाया आतंक, चार कारें तोड़ीं ; लोगों को कुचलने की कोशिश

घटना के बाद से कॉलोनी के लोगों में भय और आक्रोश

जयपुर में रफ्तार का कहर : ब्लैक थार ने कॉलोनी में मचाया आतंक, चार कारें तोड़ीं ; लोगों को कुचलने की कोशिश

ब्लैक रंग की थार जीप ने रिहायशी कॉलोनी में तेज रफ्तार से घुसकर जमकर उत्पात मचाया। बेलगाम रफ्तार में दौड़ रही थार ने घरों के बाहर खड़ी चार कारों को टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर जीप सवारों ने लोगों को कुचलने की कोशिश की और मौके से फरार हो गए।

जयपुर। राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ब्लैक रंग की थार जीप ने रिहायशी कॉलोनी में तेज रफ्तार से घुसकर जमकर उत्पात मचाया। बेलगाम रफ्तार में दौड़ रही थार ने घरों के बाहर खड़ी चार कारों को टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर जीप सवारों ने लोगों को कुचलने की कोशिश की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

कॉलोनी की संकरी गलियों में ओवरस्पीड थार
पुलिस के अनुसार, शिप्रापथ थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। वे शनिवार दोपहर गश्त पर थे। गश्त के दौरान जब वे मध्यम मार्ग, मानसरोवर सेक्टर-11 स्थित विजय पथ पहुंचे, तो वहां बड़ी संख्या में लोग जमा मिले। पूछताछ में सामने आया कि कुछ युवक ब्लैक कलर की थार जीप में सवार होकर कॉलोनी की संकरी गलियों में तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे।

चार कारों को मारी टक्कर, भारी नुकसान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार जीप ने नियंत्रण खोते हुए घरों के बाहर खड़ी चार कारों को एक के बाद एक टक्कर मार दी, जिससे कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। तेज धमाकों की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग घरों से बाहर निकल आए। सड़क पर हंगामा और चीख-पुकार मच गई।

लोगों को कुचलने की कोशिश कर फरार
जब स्थानीय लोगों ने जीप सवारों को रोकने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने जानबूझकर थार जीप लोगों की ओर बढ़ा दी। गनीमत रही कि लोग समय रहते साइड में हट गए और बड़ी दुर्घटना टल गई। इसके बाद आरोपी चालक जीप को और तेज गति से भगाते हुए मौके से फरार हो गया।

Read More धन शोधन मामले की ईडी की कार्रवाई : तलाशी अभियान में 6.3 करोड़ रुपए नकद और 7.5 करोड़ के आभूषण जब्त

पुलिस ने शुरू की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही शिप्रापथ थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ब्लैक थार जीप और उसमें सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Read More वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव

इलाके में दहशत, सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद से कॉलोनी के लोगों में भय और आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Read More सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ