प्रदेश भाजपा : भाजपा कार्यालय में झालमुड़ी के साथ जीत का जश्न, सीएम भजनलाल शर्मा सहित तमाम बड़े नेता मौजूद

संवाद का सकारात्मक प्रभाव वोटों के रूप में दिखा

प्रदेश भाजपा : भाजपा कार्यालय में झालमुड़ी के साथ जीत का जश्न, सीएम भजनलाल शर्मा सहित तमाम बड़े नेता मौजूद

तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की जीत के बाद राजस्थान भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न। शाम को सीएम भजनलाल शर्मा सहित बड़े नेता कार्यालय पर जश्न में शामिल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

जयपुर। तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की जीत के बाद राजस्थान भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। शाम को सीएम भजनलाल शर्मा सहित बड़े नेता कार्यालय पर जश्न में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यालय में सुबह रूझान से पहले कार्यकर्ताओं-नेताओं के चेहरे पर चिंता थी, मतगणना के रुझानों के साथ खुशी फैली। 

हमारे वरिष्ठ नेताओं का सपना साकार: सीएम भजनलाल शर्मा ने जीत की सभी को बधाई देते हुए कहा कि  हमारे वरिष्ठ नेताओं ने जो सपने देखे थे, पीएम नरेंद्र मोदी उन सपनों को पूरा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति और भ्रष्टाचार हो रहा था। सालों से हमारे कार्यकर्ताओं ने वहां जी जान से काम किया। उन्हें मारा-पीटा गया। कई कार्यकर्ता विकलांग हो गए। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अब बहुत बड़े बहुमत के साथ वहां पर भाजपा की सरकार बनी है। 

बंगाल में नहीं था कानून का राज: सीएम ने कहा कि बंगाल में कानून का राज नहीं था। अब बंगाल में ऐसी सरकार बनेगी, जो वहां विकास करेगी। मोदी के नेतृत्व में यह हमारी बड़ी जीत हुई है। 

घुसपैठियों को पश्चिम बंगाल में नहीं घुसने दिया जाएगा-मदन राठौड़: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मंसूबे नेस्तनाबूद हो गए। वहां कोई भी भाजपा का झंडा लगाता, तो ममता बनर्जी के गुंडे उसका घर जला देते थे । कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं थी। अब सुशासन आएगा और कानून का राज होगा। 

Read More लिवाली बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल : चांदी ने लगाई 6 हजार रुपए की छलांग, जानें सोने के कितने बढ़े भाव

ये नेता भी रहे मौजूद: इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधि मंत्री जोगाराम पटेल सहित कई विधायक और बड़े नेता मौजूद करें।

Read More भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश

सीएमआर से भाजपा ऑफिस तक छाई रही झालमुड़ी: पीएम मोदी ने बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान वहां एक दुकान पर झालमुड़ी खाई थी। प्रदेश में जीत के जश्न में सीएमआर से भाजपा ऑफिस तक झालमुड़ी छाई रही। सीएम को बधाई देने गए बड़े नेताओं को सीएम ने सीएमआर में झालमुड़ी की स्टॉल पर इसे खुद अपने हाथों से खिलाया। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी की स्टाल लगाई। 

Read More शहरी विकास की परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सीएम ने ली उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बंगाल में सीएम का पग फेरा रहा शुभ: भाजपा कार्यालय में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चा थी कि सीएम भजनलाल शर्मा का हरियाणा, दिल्ली के बाद पश्चिम बंगाल में पग फेरा शुभ रहा। सीएम ने सिलीगुड़ी, हावड़ा उत्तर और बैरकपुर सहित छह विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं, रोड शो किया। मारवाड़ी समाज और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठकें की। उनसे संवाद का सकारात्मक प्रभाव वोटों के रूप में दिखा।  

इनका कहना है...

जनादेश पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सेवा, सुशासन और विकास के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। भाजपा के नेतृत्व में एक साफ सुथरी और मजबूत सरकारें तीन राज्यों में बनने जा रही है। जनता केवल वादों पर नहीं बल्कि काम पर विश्वास करती है और झूठे आश्वासनों से भ्रमित नहीं होती। 
-दिया कुमारी, डिप्टी सीएम, राजस्थान। 

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के अतिवाद की हार है। विचार के नाते राष्ट्रवाद को पूरे तरीके से भारत की जनता ने स्थापित कर दिया है। भाजपा इसलिए भी चुनाव जीतती है कि कार्यकर्ता-नेता धरातल पर काम करते हैं। 
-सतीश पूनिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी, भाजपा।   

मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति के कारण कई राज्यों में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। वषार्े से भय और प्रताड़ना का सामना कर रही जनता ने इस बार साहस के साथ मतदान कर बदलाव का मार्ग प्रशस्त किया है। 
-सीपी जोशी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा। 

मोदी के विकसित भारत के संकल्प, सुशासन और सबका साथ-सबका विकास की नीति पर अपनी अटूट मुहर लगा दी है। यह प्रचंड जनादेश तुष्टिकरण की राजनीति के अंत और विकासवाद की शुरुआत का प्रतीक है।
-अशोक परनामी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा। 

देश की जनता भाजपा की विकास परक नीतियों एवं सुशासन, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी हुई है। यह जीत मोदी के नए भारत, विकसित भारत के विराट संकल्प को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगी।  
-राजेन्द्र राठौड, पूर्व नेता प्रतिपक्ष।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब सीएम मान का भाजपा पर हमला: गैर-संवैधानिक तरीकों से पार्टियों को तोड़ने का आरोप, बोले-पंजाब में 'ऑपरेशन लोटस' की घटिया चालें कभी कामयाब नहीं होंगी पंजाब सीएम मान का भाजपा पर हमला: गैर-संवैधानिक तरीकों से पार्टियों को तोड़ने का आरोप, बोले-पंजाब में 'ऑपरेशन लोटस' की घटिया चालें कभी कामयाब नहीं होंगी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर 'लोकतंत्र की हत्या' और ऑपरेशन लोटस के खिलाफ...
नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 20 साल की जेल, जानें पूरा मामला
‘पति-पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज : आयुष्मान खुराना तीन हीरोइनों के बीच फंसे, कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर कहानी की दिखी एक झलक
सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज, जानें क्या है भाव
10वां दिशा कप : दिशा क्रिकेट एकेडमी की एकतरफा जीत, लक्ष्य एकेडमी को 6 विकेट से रौंदा
वियतनाम राष्ट्रपति टो लैम का तीन दिवसीय भारत दौरा: पीएम और राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, रणनीतिक संबंधों की मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा
स्कॉर्पियो से 468 किलो डोडापोस्त जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार