राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने परिवार सहित किया मतदान
लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील
राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मतदान केंद्र पर सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने आम जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को जयपुर नगर निगम के चुनाव में परिवार सहित अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने दोपहर 12.25 बजे नगर निगम के वार्ड नंबर 30 स्थित मतदान केंद्र खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वैशाली नगर में बनाया गया है। राजेश्वर सिंह परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान किया।
उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। मतदान केंद्र पर सुरक्षा एवं मतदान व्यवस्था के तहत आवश्यक इंतजाम किए गए थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त के मतदान करने से चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का संदेश भी गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Sep 2026 13:18:35
नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड 116 स्थित मुरली मनोहर मंदिर, रामगंज चौपड़ में शुक्रवार को मतदाताओं ने उत्साह से...

Comment List