वन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज, मुख्यमंत्री 460 मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
वन मंत्री संजय शर्मा विशिष्ट अतिथि
अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आरआईसी में शनिवार 12 बजे होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। वन मंत्री संजय शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे।
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आरआईसी में शनिवार 12 बजे होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। वन मंत्री संजय शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री घायल वन्यजीवों के रेस्क्यू को सुदृढ़ बनाने के लिए आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री 460 मोटरसाइकिलों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया एवं पारिस्थितिकी तंत्र सेवा संवर्धन परियोजना के अंतर्गत राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद् एवं परियोजना के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Mar 2026 11:33:23
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से भटका चीता शावक राजस्थान के इटावा क्षेत्र में पहुंचा, हड़कंप मचा। बम्बूलिया से सूखनी...

Comment List