रेलवे स्टेशन पर मनाया जाएगा स्टेशन महोत्सव, कार्यक्रम होंगे आयोजित

एक हेरिटेज फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

रेलवे स्टेशन पर मनाया जाएगा स्टेशन महोत्सव, कार्यक्रम होंगे आयोजित

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर स्टेशन पर अप्रैल 2026 में “स्टेशन महोत्सव” मनाया जाएगा। गौरवशाली इतिहास को समर्पित इस आयोजन में हेरिटेज फोटो प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतिभागी ऐतिहासिक तस्वीरें भेज सकेंगे। प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को पुरस्कार, जबकि 5 प्रतिभागियों को सांत्वना सम्मान मिलेगा। चयनित फोटो प्रदर्शनी में प्रदर्शित होंगी।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के जयपुर रेलवे स्टेशन के गौरवमय इतिहास को उत्सव स्वरूप माह अप्रैल 2026 में जयपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन महोत्सव मनाया जाएगा। स्टेशन महोत्सव योजना के तहत पूरे भारत वर्ष में स्टेशनों का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि जयपुर रेलवे स्टेशन के गौरवमय इतिहास को उत्सव स्वरूप माह अप्रैल 2026 में जयपुर रेलवे स्टेशन पर "स्टेशन महोत्सव" मनाया जाएगा। जयपुर मंडल के स्टेशनों पर "स्टेशन महोत्सव" कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में जयपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले "स्टेशन महोत्सव" समारोह में एक हेरिटेज फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जयपुर स्टेशन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से संबंधित हेरिटेज फोटो भेजने वाले प्रतिभागियों में सें प्रथम,द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार दिया जाएगा साथ ही अन्य 5 अतिरिक्त चयनित प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा साथ ही उक्त फोटो को प्रदर्शनी में भी प्रदर्शित किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोजमर्रा के कामकाज को लेकर पटरियों पर होने वाली दुर्घटनाएं चिंताजनक : वैष्णव ने अधिकारियों को दिए पुल बनाने के निर्देश, कहा- हादसों पर लगेगी रोक  रोजमर्रा के कामकाज को लेकर पटरियों पर होने वाली दुर्घटनाएं चिंताजनक : वैष्णव ने अधिकारियों को दिए पुल बनाने के निर्देश, कहा- हादसों पर लगेगी रोक 
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटरियां पार करते हादसे रोकने के लिए देशभर में रेल पुल बनाने के निर्देश दिए।...
एसएमएस अस्पताल की अव्यवस्थाओं से नाराज पूर्व चिकित्सा मंत्री, बोले- जब मुझे ही कटवाए चक्कर तो आम आदमी का क्या होगा?
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल महंगा : आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर असर पड़ने की संभावना, जानें कितनी बढ़ी कीमतें
तापमान बढ़ने से सताने लगी गर्मी : कई जिलों में 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रामनवमी पर सिटी पैलेस में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
कोलकाता में टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या : फ्लैट में घुसे अज्ञात लोग और चलाई अंधाधुंध गोलियां, लोगों ने इमारत की छत से सुनी गोलियां चलने की आवाज  
टैक्स डिफॉल्टर वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 20 ट्रक और 2 बसें जब्त, वाहनों को सीज कर बेचने की तैयारी