पटाखा गोदामों में क्षमता से दोगुना स्टॉक, सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां

आबादी क्षेत्र में अवैध भंडारण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पटाखा गोदामों में क्षमता से दोगुना स्टॉक, सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां
जयपुर में पुलिस ने चैनपुरा स्थित मैजिक फार्म हाउस पर छापेमारी कर पटाखों के तीन गोदामों और कारखाने को सील कर दिया। जांच में तय क्षमता से दो गुना अधिक पटाखे और भारी मात्रा में बारूद मिला। पुलिस ने संचालक जहीर अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी और जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने चैनपुरा स्थित मैजिक फार्म हाउस में संचालित पटाखों के तीन गोदामों और कारखाने पर छापा मारा। जांच में दो गोदामों में निर्धारित क्षमता से दोगुनी मात्रा में पटाखे भरे मिले जबकि पटाखे बनाने के कारखाने में क्षमता से कई गुना अधिक मिश्रित बारूद मिली। पुलिस ने तीनों परिसरों को सील कर संचालक जहीर अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। स्पेशल कमिश्नर ओम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सीएसटी को सूचना मिली थी कि चैनपुरा स्लॉटर हाउस स्थित मैजिक फार्म हाउस में संचालित तीन परिसरों में भारी मात्रा में पटाखे रखे हुए हैं। 

सूचना के आधार पर एसएचओ रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने मौके पर छापेमारी की। दो गोदामों की क्षमता 450-450 किलो- पुलिस ने मौके पर मौजूद मिले कर्मचारी धर्मेंद्र से पूछताछ की तो उसने पटाखों के दो गोदामों के लाइसेंस दिखाए। दोनों गोदामों में पटाखे रखने की निर्धारित क्षमता 450-450 किलोग्राम थी। इसके अलावा पटाखे बनाने वाले कारखाने की निर्धारित क्षमता 15 किलोग्राम बताई गई। जांच के दौरान दोनों गोदामों में निर्धारित क्षमता से दोगुने पटाखे भरे मिले। 

आबादी क्षेत्र में भंडारण से सुरक्षा पर सवाल- चैनपुरा क्षेत्र में आबादी के बीच पटाखों का निर्धारित क्षमता से अधिक भंडारण मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों परिसरों को सील कर दिया। पुलिस ने संचालक जहीर अहमद के खिलाफ  भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 287 और 288 तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 5 और 9(ख) के तहत मामला दर्ज किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि, शांति की कामना की  राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि, शांति की कामना की 
जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) मुख्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 6 समितियां गठित कर 60 नेताओं को सौंपी चुनावी कमान
दिनदहाड़े 6 साल के बच्चे का अपहरण: तीन महीने पहले मां हुई थी लापता, अब बेटे के अपहरण से परिवार में हड़कंप ; थाने पर प्रदर्शन
पश्चिमी राजस्थान में बिगड़ रहे हालात, गहलोत का सूखे को लेकर सरकार पर हमला, बोले- अब किसका इंतजार कर रही सरकार?
जयपुर में अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी मोमिन समेत दो गिरफ्तार
बहरोड़ से भाजपा विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
वैश्विक कारकों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, इन कंपनियों में दिखेगा जोरदार एक्शन