निजी बसों की हड़ताल खत्म : अधिकतर मांगों पर बनी सहमति, तीन दिन से  चल रही थी हड़ताल ; आज से फिर दौड़ेंगी

हड़ताल के कारण आमजन को भारी परेशानी

निजी बसों की हड़ताल खत्म : अधिकतर मांगों पर बनी सहमति, तीन दिन से  चल रही थी हड़ताल ; आज से फिर दौड़ेंगी

निजी बसों की हड़ताल खत्म। प्रशासन के साथ वार्ता में 9 सूत्री मांगों में से अधिकतर मांगों पर सहमति बनी। शुक्रवार से निजी बसों का संचालन सुचारू होगा। दिनभर निजी बसों की हड़ताल के कारण आमजन को भारी परेशानी। हड़ताल के चलते प्रदेशभर में करीब 20 से 25 हजार निजी बसों का संचालन पिछले तीन दिन से ठप।

जयपुर। राज्य में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार को देर रात समाप्त हो गई। प्रशासन के साथ वार्ता में 9 सूत्री मांगों में से अधिकतर मांगों पर सहमति बनी। परिवहन आयुक्त पुरूषोत्तम शर्मा, जिला कलेक्टर जितेन्द्र सोनी, डीआईजी राजीव पचार, ट्रैफिक डीसीपी, आरटीओ प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ परिवहन मुख्यालय में देर रात दो घंटे तक चली वार्ता बाद ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। शुक्रवार से निजी बसों का संचालन सुचारू होगा। इससे पहले दिनभर निजी बसों की हड़ताल के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुधवार को बस ऑपरेटरों की ओर से उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और परिवहन आयुक्त के साथ बातचीत की गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। हड़ताल के चलते प्रदेशभर में करीब 20 से 25 हजार निजी बसों का संचालन पिछले तीन दिन से ठप रहा है। हालांकि लोक परिवहन सेवा की बसें हड़ताल में शामिल नहीं रही। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने कई रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल...
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे