दो हफ्ते बाद राजस्थान में मानसून की दमदार वापसी, सीकर में 6 घंटे में 3 इंच बारिश

अगले 5 दिन भारी बरसात का अलर्ट

दो हफ्ते बाद राजस्थान में मानसून की दमदार वापसी, सीकर में 6 घंटे में 3 इंच बारिश
33 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी, जबकि बुधवार को जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना। विभाग के अनुसार 22 से 26 जुलाई के बीच कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। कई स्थानों पर भारी और कुछ जगहों पर अतिभारी बारिश हो सकती है।

जयपुर। करीब दो सप्ताह के लंबे ब्रेक के बाद राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार सुबह से जयपुर, सीकर समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। सीकर में छह घंटे के भीतर 119 मिमी (करीब 3 इंच से अधिक) बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर के कई इलाकों में दो से चार फीट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और सीकर से संचालित दो ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा। राजधानी जयपुर में भी सोमवार देर शाम शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह तक जारी रही। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र और सामान्य स्थिति में पहुंची मानसून ट्रफ लाइन के प्रभाव से प्रदेश में अगले चार से पांच दिन मानसून सक्रिय रहेगा।

मंगलवार को 33 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बुधवार को जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार 22 से 26 जुलाई के बीच कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। कई स्थानों पर भारी और कुछ जगहों पर अतिभारी बारिश हो सकती है। हालांकि लंबे मानसून ब्रेक के कारण श्रीगंगानगर सहित पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम