राजस्थान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, छात्रों ने लगाया धांधली का आरोप

पारदर्शी जांच और निष्पक्ष प्रक्रिया की मांग

राजस्थान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, छात्रों ने लगाया धांधली का आरोप
राजस्थान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों ने विरोध-प्रदर्शन तेज कर दिया है। छात्रों का आरोप है कि प्रवेश में सिंडिकेट ऑर्डिनेंस और यूजीसी नियमों का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र-छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया है। छात्रों का आरोप है कि पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में बड़े स्तर पर धांधली हुई है। विश्वविद्यालय सिंडिकेट द्वारा पारित ऑर्डिनेंस तथा यूजीसी के नियमों की अनदेखी कर प्रवेश प्रक्रिया संचालित किए जाने से विद्यार्थियों के अधिकार प्रभावित हुए हैं। छात्रों ने कहा कि पीएचडी में प्रवेश पूरी तरह नियमों के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो। 

कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा के खिलाफ भी विरोध जताते हुए प्रवेश प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को पूरे मामले में स्पष्ट स्थिति सामने रखनी चाहिए और यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। छात्रों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया