एसएमएस अस्पताल में 13 सेंटीमीटर की जानलेवा हृदय थैली का सफल ऑपरेशन, 58 वर्षीय मरीज को मिला नया जीवन

सर्जरी के दौरान सात यूनिट रक्त की आवश्यकता

एसएमएस अस्पताल में 13 सेंटीमीटर की जानलेवा हृदय थैली का सफल ऑपरेशन, 58 वर्षीय मरीज को मिला नया जीवन
सवाई मानसिंह अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग ने एक दुर्लभ और अत्यंत जटिल हृदय सर्जरी सफलतापूर्वक कर 58 वर्षीय मरीज को नया जीवन दिया। झुंझुनूं निवासी श्रीराम सहाय के हृदय के बाएं निलय में हार्ट अटैक के बाद लगभग 13.4×11.5 सेंटीमीटर की विशाल लेफ्ट वेंट्रिकुलर एन्यूरिज्म बन गई थी, जिसका सफल ऑपरेशन।

जयपुर। सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग ने एक दुर्लभ और अत्यंत जटिल हृदय सर्जरी सफलतापूर्वक कर 58 वर्षीय मरीज को नया जीवन दिया है। झुंझुनूं निवासी श्रीराम सहाय के हृदय के बाएं निलय में हार्ट अटैक के बाद लगभग 13.4×11.5 सेंटीमीटर की विशाल लेफ्ट वेंट्रिकुलर एन्यूरिज्म (गुब्बारेनुमा थैली) बन गई थी, जिसका सफल ऑपरेशन किया गया। मरीज को लीबिया में हार्ट अटैक आने के बाद दो स्टेंट लगाए गए थे, लेकिन बाद में सर्जरी की आवश्यकता बताई गई। भारत लौटने पर उन्होंने एसएमएस अस्पताल के वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. संजीव देवगढ़ा से परामर्श लिया। जांच में हृदय की दीवार में विशाल एन्यूरिज्म मिलने पर 5 जून को करीब पांच घंटे चली जटिल सर्जरी की गई।

ऑपरेशन के दौरान मरीज को हार्ट-लंग मशीन पर रखकर प्रभावित हिस्से को हटाया गया और हृदय की प्राकृतिक संरचना को सुरक्षित रखते हुए उसका पुनर्निर्माण किया गया। सर्जरी के दौरान सात यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ी। ऑपरेशन के बाद मरीज को पांच दिन आईसीयू में निगरानी में रखा गया और स्वास्थ्य में सुधार होने पर 10 जून को छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के अनुसार इतने बड़े लेफ्ट वेंट्रिकुलर एन्यूरिज्म के सफल ऑपरेशन विश्व स्तर पर भी बेहद कम दर्ज हैं। इस दुर्लभ केस को International Journal of Cardiovascular and Thoracic Surgery में प्रकाशन के लिए स्वीकार किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया