गर्मी आई नहीं, बारिश फिर ले आई सर्दी : प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि से फिर लौटी ठंड, पारा 10 डिग्री तक गिरा

जयपुर सहित कई जिलों में देर रात से सवेरे तक बारिश

गर्मी आई नहीं, बारिश फिर ले आई सर्दी : प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि से फिर लौटी ठंड, पारा 10 डिग्री तक गिरा
प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि का दौर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी जयपुर, टोंक, धौलपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। बीते 24 घंटों में अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, बाड़मेर सहित कई जिलों में बारिश।

जयपुर। प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि का दौर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी जयपुर, टोंक, धौलपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। बीते 24 घंटों में अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, बाड़मेर सहित कई जिलों में बारिश हुई। टोंक, धौलपुर में ओले गिरे। बारिश ओलावृष्टि के कारण पारा 10 डिग्री से ज्यादा तक गिर गया। वहीं पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश नोखा बीकानेर में एक इंच दर्ज की गई। बारिश के कारण अधिकांश जिलों मंे तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में भी शुक्रवार को तापमान 26 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में भी गुरुवार देर रात बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि शुक्रवार अल सुबह तक चलता रहा। इससे यहां आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया और मार्च में फरवरी जैसी ठंडक का अहसास हुआ। वहीं पहली बार प्रदेश के श्रीगंगानगर सहित कुछ जिलों में मार्च महिने में कोहरा छाया। इससे मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं। 

अब आगे क्या
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार एक और बैक टू बैक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 21-22 मार्च को भी मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश-बूंदाबांदी होने की संभावना है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : टूटी नालियों व खुले चैंबरों की मरम्मत का काम शुरू असर खबर का : टूटी नालियों व खुले चैंबरों की मरम्मत का काम शुरू
प्राथमिकता के आधार पर अति-खतरनाक व इमरजेंसी पॉइंट्स पर कार्य शुरू।
जंतर-मंतर मामले में SC सख्त, दिल्ली पुलिस से पूछा- क्या प्रदर्शन का जवाब सिर्फ लाठीचार्ज है?
लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा: प्रश्नकाल बाधित, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
राजस्थान स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता : स्नेहा लांबा, पूनम स्वामी, सुहासी वर्मा, तनिष्का सिंह महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में
असर खबर का : कोटा-बूंदी को मिलेंगे 18 करोड़ के दो मंजिला 4 नए कॉलेज
टी-20 सीरीज : वैभव सूर्यवंशी का आतिशी अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा किया साफ
रूसी राजनयिक का दावा: यूरोप को अमेरिका के परमाणु 'सुरक्षा कवच' पर संदेह, खुद का रक्षा तंत्र कर रहा विकसित