जयपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू, स्वच्छता रथ रवाना

स्टेशनों व विद्यालयों में युवा सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

जयपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू, स्वच्छता रथ रवाना
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन ने स्वच्छता शपथ दिलाकर किया। अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने हेतु स्वच्छता रथ रवाना किया गया तथा विभिन्न स्टेशनों व विद्यालयों में युवा सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ के माध्यम से रेलवे परिसरों और आमजन के बीच स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। अभियान के तहत गणपति नगर स्थित महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में युवा सहभागिता कार्यक्रम हुआ।

विद्यार्थियों के लिए क्विज, जागरूकता रैली, ड्राइंग और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। विद्यार्थियों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, जल संचय और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई तथा एसटीपी का भ्रमण कराया गया। जयपुर रेलवे स्टेशन सहित गांधीनगर, खातीपुरा, दौसा, बांदीकुई, अलवर, सीकर और अन्य स्टेशनों पर भी जागरूकता कार्यक्रम हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपीआई पेमेंट पर टैक्स का विरोध : सारा भार आम जनता पर आएगा, बनेचंद जैन- व्यापारी अपनी जेब से नहीं देंगे यूपीआई पेमेंट पर टैक्स का विरोध : सारा भार आम जनता पर आएगा, बनेचंद जैन- व्यापारी अपनी जेब से नहीं देंगे
ऑल राजस्थान एग्रीकल्चर ट्रेड एंड इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बनेचंद जैन ने केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई (UPI) पेमेंट पर 0.4...
कांग्रेस पर केंद्र पर तंज: सरकार के मंत्रियों की चिंतन या 'चिंता' बैठक, जयराम ने कहा- UPI शुल्क से जनता में भारी रोष
KPSC में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं का दबाव, शिवकुमार से भर्ती प्रक्रिया रद्द करने की मांग
रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, छह सूचीबद्ध रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट ने एक तिमाही में निवेशकों को बांटे 3,136 करोड़ रुपए
अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया, भारत समेत कई देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का रास्ता साफ
एसएमएस अस्पताल में राज्य का पहला बाल लिवर ट्रांसप्लांट सफल, 15 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन
पवन खेड़ा का धामी सरकार पर हमला, बोले- अडानी के लिए टेंडर की 86 में से 84 शर्तें बदलीं