शारीरिक संबंध के दौरान बिगड़ी किशोरी की हालत, रास्ते में मौत

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति

एक गांव में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया किशोरी की तबीयत शारीरिक संबंध बनाए जाने के दौरान बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

कोटड़ा। कोटड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया किशोरी की तबीयत शारीरिक संबंध बनाए जाने के दौरान बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। समझाइश के बाद पुलिस ने शव को कोटड़ा स्थित मुर्दाघर में रखवाया। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी मुगलाराम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतका के परिजन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किशोरी के शव को गांव के खाद्यान्न भंडार भवन में सुरक्षित रखवाकर मुख्य द्वार पर ताला लगवाया और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा भी कोटड़ा पहुंचे। शाम करीब 5 बजे एएसपी मेवाड़ा ने एक चिकित्सक और महिला कर्मचारी की उपस्थिति में किशोरी के शव का स्वयं अवलोकन किया। ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी का गांव के ही एक हमउम्र किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ