जय क्लब में सजेगा सबसे बड़ा दुर्गा पूजा उत्सव: 32वां दुर्गा पूजा समारोह- बंगाल की कला, संस्कृति और परंपरा का भव्य संगम

पश्चिम बंगाल की संस्कृति और कला का पंडाल

जय क्लब में सजेगा सबसे बड़ा दुर्गा पूजा उत्सव: 32वां दुर्गा पूजा समारोह- बंगाल की कला, संस्कृति और परंपरा का भव्य संगम
जयपुर के जय क्लब में 15 से 21 अक्टूबर तक 32वां दुर्गा पूजा समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रोबासी बंगाली कल्चरल सोसायटी के इस आयोजन में 20 फीट ऊंची पर्यावरण-अनुकूल प्रतिमा और बंगाल की संस्कृति दर्शाने वाला भव्य पंडाल मुख्य आकर्षण रहेगा, जहाँ पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

जयपुर। प्रोबासी बंगाली कल्चरल सोसायटी की ओर से जय क्लब में 15 से 21 अक्टूबर तक 32 वां दुर्गा पूजा समारोह आयोजित होगा। समारोह राजस्थान में आयोजित होने वाले सबसे बड़े दुर्गा पूजा उत्सव के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। इस वर्ष मां दुर्गा की लगभग 20 फीट ऊंची भव्य एवं पर्यावरण अनुकूल प्रतिमा श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतिमा निर्माण में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा है। समारोह के लिए तैयार किया गया भव्य पंडाल पश्चिम बंगाल की कला, संस्कृति, लोक परंपराओं और स्थापत्य शैली को प्रदर्शित करता है। पंड़ाल की सजावट के माध्यम से राजस्थान की धरती पर बंगाल की सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। 

समारोह के दौरान प्रतिदिन संध्या समय बंगाली परंपरा एवं विधि-विधान के अनुसार भव्य संध्या आरती आयोजित होगी। आरती के मौके पर पारंपरिक झलक श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगी। पूजा समारोह के दौरान धुनुची नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियांए प्रतियोगिताएं तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। कोलकाता से आने वाले प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम समारोह को विशेष सांस्कृतिक आयाम प्रदान करेंगे। अध्यक्ष डॉ. एसके सरकार ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि कला, संस्कृति, सामाजिक समरसता और भाईचारे का उत्सव है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल के मछुआरों ने उठाई पारंपरिक मत्स्य अधिकारों की सुरक्षा, जलवायु बीमा, सामाजिक सुरक्षा और तटीय विकास में भागीदारी की मांग पश्चिम बंगाल के मछुआरों ने उठाई पारंपरिक मत्स्य अधिकारों की सुरक्षा, जलवायु बीमा, सामाजिक सुरक्षा और तटीय विकास में भागीदारी की मांग
पश्चिम बंगाल में 'लघु एवं कुटीर मत्स्य पालन राष्ट्रीय कार्य योजना' के तहत आयोजित बैठक में पारंपरिक मछुआरों ने अपने...
गलता गेट से भूमिगत मेट्रो का आगाज, 1511 करोड़ से बनेगा 3.80 किमी का कॉरिडोर, जून-जुलाई 2027 तक बड़ी चौपड़ पहुंचने का लक्ष्य
रायपुर में आतिशबाजी की चिंगारी से दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, कोई हताहत नहीं
दीपावली पर शहरों का निखरे उत्सवी स्वरूप, आमजन को मिले बेहतर वातावरण: सीएस श्रीनिवास
जय क्लब में सजेगा सबसे बड़ा दुर्गा पूजा उत्सव: 32वां दुर्गा पूजा समारोह- बंगाल की कला, संस्कृति और परंपरा का भव्य संगम
दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर संयुक्त राष्ट्र की टिप्पणी से भारत नाराज, कहा-आंतरिक मामलों में बेवजह दखल न दें !
नवरात्र स्थापना से पहले गुलाबी नगरी में मिट्टी बनी सोना, 250 ग्राम के 10 रुपए