निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर एसी की कॉपर वायर चुराने वाला शख्स गिरफ्तार, आरोपी से करीब 8 किलो कॉपर वायर बरामद 

मुखबिर तंत्र की मदद से पकड़ा गया नशेड़ी शातिर चोर

निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर एसी की कॉपर वायर चुराने वाला शख्स गिरफ्तार, आरोपी से करीब 8 किलो कॉपर वायर बरामद 
जयपुर की मुरलीपुरा थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों से एसी की कॉपर वायर चोरी करने वाले शातिर आरोपी विकास स्वामी उर्फ पंखुड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 किलो चोरी का कॉपर वायर बरामद किया है। आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों से एसी की कॉपर वायर चोरी करने के मामले में शातिर आरोपी विकास स्वामी उर्फ पंखुड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब आठ किलो कॉपर वायर बरामद की है। डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि परिवादी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके निर्माणाधीन मकान की साइट से 2 सितंबर 2026 को एसी की कॉपर वायर चोरी हो गई।

इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। एसीपी झोटवाड़ा शिव कुमार भारद्वाज के सुपरविजन और मुरलीपुरा थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान की। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे की पूर्ति के लिए निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर चोरी करता था। मामले में आरोपी से पूछताछ और अनुसंधान जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा में जल संकट गंभीर, भूजल दोहन 136.75% पहुंचा; घग्गर प्रदूषण पर कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा हरियाणा में जल संकट गंभीर, भूजल दोहन 136.75% पहुंचा; घग्गर प्रदूषण पर कुमारी सैलजा ने सरकार को घेरा
सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में गहराते जल संकट, घग्गर नदी में बढ़ते प्रदूषण, भूजल के अत्यधिक दोहन और...
जयपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, आठ युवक और दो युवतियां गिरफ्तार
रितु बराला की शिकायत पर जयपुर में जीरो एफआईआर दर्ज करने से इनकार, दिल्ली पुलिस पहले से कर रही जांच
जयपुर में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 239 वाहन जब्त; दो दिन में 614 ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई
डीग में दो जुड़वा भाइयों की हत्या से सनसनी, बाजरे की पुंज के पास मिले शव
दशहरे की अनूठी परंपराएं: कहीं निकलती है राजा की सवारी, तो कहीं दूसरे दिन होता है रावण वध
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, 2.30 लाख से अधिक कारीगरों का पंजीकरण