किसानों के हक की आवाज बुलंद, रुके भुगतान को लेकर सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग

किसानों के साथ हो रही यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय

प्रदेश के किसान पहले से ही महंगाई, कर्ज और बेमौसम बरसात की मार झेल रहे। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भुगतान रुकना उनकी परेशानियों को और बढ़ा रहा है।

जयपुर। प्रदेश के किसान पहले से ही महंगाई, कर्ज और बेमौसम बरसात की मार झेल रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भुगतान रुकना उनकी परेशानियों को और बढ़ा रहा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाते हुए कहा कि किसानों के साथ हो रही यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सीकर और अलवर सहित कई जिलों में किसानों का भुगतान रोका जाना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण हजारों किसान अपने हक से वंचित हो रहे हैं, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर किसानों के रुके हुए भुगतान को जल्द से जल्द जारी किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद  10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद 
जयपुर की कोतवाली पुलिस ने गणगौरी बाजार में 10 माह पहले हुई 12 लाख की नकबजनी का पर्दाफाश कर राकेश...
केदारनाथ यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: भारी बारिश के चलते यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
मुख्यमंत्री आवास पर युवाओं की साइकिल रैली, पीएम मोदी के ईंधन बचत संदेश को दिया समर्थन
अमेरिका-ईरान के बीच गहराया तनाव : ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, ईरान ने मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन
अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 3 दिन में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
किसानों के सब्र का बांध टूटा: रेलवे ट्रैक किया बाधित, गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं के समाधान की सरकार से मांग
अभिषेक बनर्जी पर हमला मामला : वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान, 6 लोग पुलिस की गिरफ्त में