राजस्व रैंकिंग में जयपुर के दोनों आरटीओ के प्रदर्शन में बड़ा अंतर : आरटीओ द्वितीय अव्वल, प्रथम का प्रदर्शन कमजोर
80.15 प्रतिशत राजस्व के साथ सूची में सबसे पीछे
परिवहन मुख्यालय की ओर से जारी ताजा राजस्व रैंकिंग में जयपुर के दोनों आरटीओ के प्रदर्शन में बड़ा अंतर। वित्तीय वर्ष के लिए तय 9600 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले परिवहन विभाग ने कुल 8325 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो लक्ष्य का 86.72 प्रतिशत।
जयपुर। परिवहन मुख्यालय की ओर से जारी ताजा राजस्व रैंकिंग में जयपुर के दोनों आरटीओ के प्रदर्शन में बड़ा अंतर सामने आया है। वित्तीय वर्ष के लिए तय 9600 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले परिवहन विभाग ने कुल 8325 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो लक्ष्य का 86.72 प्रतिशत है। रैंकिंग में जयपुर आरटीओ द्वितीय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.41 प्रतिशत राजस्व हासिल किया और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके विपरीत जयपुर आरटीओ प्रथम का प्रदर्शन कमजोर रहा और वह 80.15 प्रतिशत राजस्व के साथ सूची में सबसे पीछे रहा।
प्रदेश के अन्य आरटीओ की बात करें तो अजमेर ने 93.69 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि दौसा 91.32 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बीकानेर 88.76 प्रतिशत के साथ चौथे और चित्तौड़गढ़ 86.64 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर रहा। जोधपुर ने 86.50 प्रतिशत के साथ छठा और सीकर ने 86.17 प्रतिशत के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया। उदयपुर 84.35 प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर रहा। इसके बाद भरतपुर 82.50 प्रतिशत के साथ नौवें और कोटा 82.36 प्रतिशत के साथ दसवें स्थान पर रहे। पाली 81.92 प्रतिशत के साथ 11वें और अलवर 81.17 प्रतिशत के साथ 12वें स्थान पर रहा।

Comment List