मिशन राहत : पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए तीन छात्र

विहान लूनिया, आरुष मोदी और आरव फ़ौज़दार ने की ‘मिशन राहत’ की शूरुआत 

मिशन राहत : पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए तीन छात्र

इस बारे में छात्रों का कहना है कि उनका उद्देश्य जरूरतमंदों को सहयोग देना और समाज को यह संदेश देना है कि छोटी उम्र में भी बड़े बदलाव की शुरुआत की जा सकती है।

जयपुर। पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जबकि 1.76 लाख हेक्टेयर से ज्यादा की फसलें तबाह हो चुकी है और हजारों परिवार प्रभावित हैं। इस कठिन घड़ी में जयपुर के  के तीन 13 वर्षीय छात्र विहान लूनिया, आरुष मोदी और आरव फ़ौज़दार  ने क्राउडफंडिंग और सामुदायिक प्रयासों के जरिए प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मिशन राहत ‘स्कूल बैग से राहत बैग तक’ की शुरुआत की है। इस कठिन घड़ी में जहां सरकार और प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है, वहीं ये बच्चे आगे आकर समाज के लिए मिसाल बन रहे हैं। इस पहल के जरिए वे बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक मदद और उम्मीद पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस बारे में छात्रों का कहना है कि उनका उद्देश्य जरूरतमंदों को सहयोग देना और समाज को यह संदेश देना है कि छोटी उम्र में भी बड़े बदलाव की शुरुआत की जा सकती है। इनकी पहल को स्थानीय लोग  सराह रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी मिशन राहत को समर्थन मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्रयास न केवल पीड़ितों की मदद करेंगे बल्कि समाज को भी एकजुट करने में अहम भूमिका निभाएंगे। छात्रों ने अपना अभियान से शुरू कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने जयपुर में चार स्थानों पर राहत सामग्री संग्रहण केंद्र स्थापित कर दिए है। तीनों छात्रों ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पंजाब में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए सहायता देने की अपील की है। 

चार स्थानों पर राहत सामग्री संग्रहण केंद्र शुरू
-टावर 5, अपार्टमेंट 302, रंगोली ग्रीन्स अपार्टमेंट, वैशाली नगर के पास।
 -जी18, केडिया ऑक्सीजन अपार्टमेंट, वैशाली नगर के पास।
 - बी-21, यशोदा पथ, श्याम नगर।
-होटल बेलाविस्टा, 124,श्री विहार कॉलोनी, चौथा एवेन्यू, क्लार्क्स आमेर होटल के पीछे, जेएलएन मार्ग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मायावती का कांग्रेस और सपा पर हमला : आरक्षण को लेकर साधा निशाना, दोनों दल एसटी और ओबीसी के अधिकारों के मुद्दे पर बदलते रहे रुख मायावती का कांग्रेस और सपा पर हमला : आरक्षण को लेकर साधा निशाना, दोनों दल एसटी और ओबीसी के अधिकारों के मुद्दे पर बदलते रहे रुख
बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस-सपा पर तीखा हमला बोला। आरोप लगाया कि दोनों दल एससी, एसटी, ओबीसी के संवैधानिक अधिकारों...
एमडीआर-183 पर अधूरी सड़क बनी मुसीबत,वन विभाग की रोक से अटका 5.9 किमी निर्माण
इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए हवाई हमले :  24 घंटों में 380 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना, मुख्यालय और लॉन्चर भी शामिल
आज का भविष्यफल    
शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान : 1422 लीटर घी सीज, बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में तेजी : मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 77,976 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र
घनश्याम तिवाड़ी राज्यसभा में उपसभापति पैनल में शामिल : सीपी राधाकृष्णन ने किया गठन, कई दलों के सदस्यों को भी दी जिम्मेदारी