राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग का विशेष अभियान शुरू, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सावधानी बरतने के लिए किया जाएगा प्रेरित

समारोह में 3000 स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा

परिवहन विभाग आज से राज्यभर में सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत कर रहा है। यह विशेष अभियान 11 से 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसके तहत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पहले चरण में विभाग की टीमें वाहन चालकों को समझाइश देंगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जयपुर। परिवहन विभाग आज से राज्यभर में सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत कर रहा है। यह विशेष अभियान 11 से 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसके तहत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पहले चरण में विभाग की टीमें वाहन चालकों को समझाइश देंगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं नियमों का पालन करने वाले चालकों को फूल या चॉकलेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान में परिवहन विभाग के साथ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीमें भी सक्रिय रहेंगी।

सभी सरकारी कार्यालयों के प्रवेश की ओर से पर बिना सीट बेल्ट या हेलमेट के आने वाले आगंतुकों को रोककर उन्हें यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसी अभियान के अंतर्गत 13 दिसंबर को राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समारोह आयोजित होगा। अमर जवान ज्योति पर सुबह 10 बजे होने वाले इस समारोह में करीब 3000 स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा शपथ दिलाने के साथ विभिन्न जागरूकता गतिविधियां भी संपन्न होंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर