आज बहनें भाइयों की कलाई पर बांधेंगी रक्षा सूत्र, जानें रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और समय

जैन धर्म का संकल्प दिवस और धार्मिक आयोजन

आज बहनें भाइयों की कलाई पर बांधेंगी रक्षा सूत्र, जानें रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और समय
रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधने का श्रेष्ठ समय सुबह 5:58 से 9:48 बजे तक रहेगा। इसके अलावा दोपहर और चौघड़िया में भी शुभ मुहूर्त रहेंगे, जबकि राहुकाल (11:05 से 12:40) के दौरान राखी बांधने से बचें। जैन समाज इस दिन जिनवाणी रक्षा संकल्प और भगवान श्रेयांसनाथ मोक्ष कल्याणक पर्व मनाएगा।

जयपुर। रक्षा बंधन पर रक्षा सूत्र बांधने का सबसे श्रेष्ठ समय सुबह 5:58 से 9:48 बजे तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 12:03 से 12:53 बजे तक भी शुभ मुहूर्त रहेगा। चौघड़िया में भी बांध सकेंगे राखी-लाभ चौघड़िया सुबह 7:57 से 9:31 बजे, अमृत 9:31 से 11:05 बजे, शुभ दोपहर 12:40 से 2:14 बजे, शाम 5:22 से 6:57 बजे और लाभ रात 9:48 से 11:14 बजे तक रहेगा। इनमें लाभ और अमृत चौघड़िया विशेष शुभ माने गए हैं। राहुकाल सुबह 11:05 से दोपहर 12:40 बजे तक रहेगा, इसलिए इस अवधि में राखी बांधने से बचने की सलाह दी गई है। 

जैन धर्मावलंबी शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व साधु-संतों, जिनवाणी और जैन धर्म की रक्षा के संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे। शहर के जैन मंदिरों और चातुर्मास स्थलों पर विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। इसी दिन जैन धर्म के 11वें तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक भी मनाया जाएगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया