बकाया कर वसूली पर सख्त हुए परिवहन विभाग, जिलावार समीक्षा में दिए लक्ष्य पूरे करने के निर्देश
विभिन्न रीजन और जिलों की विस्तृत समीक्षा
जयपुर। परिवहन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा ने विभागीय अधिकारियों को राजस्व अर्जन, बकाया वसूली तथा अन्य महत्वपूर्ण मामलों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग को राजस्व संग्रह बढ़ाने और लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके बाद परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न रीजन और जिलों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में विशेष रूप से भार वाहनों से संबंधित बकाया कर वसूली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया, जिसे विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती बताया गया। आयुक्त ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को लंबित कर वसूली में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कोटा, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, सीकर, जयपुर और दौसा रीजन के कार्यों का एक-एक कर मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों से राजस्व वृद्धि, प्रवर्तन गतिविधियों और बकाया वसूली की प्रगति रिपोर्ट भी ली गई। बैठक में विभागीय कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

Comment List