एसएमएस अस्पताल में मोबाइल चोर गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, 8 मोबाइल बरामद

आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज

एसएमएस अस्पताल में मोबाइल चोर गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, 8 मोबाइल बरामद
एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पतालों और बस स्टैंडों पर सो रहे लोगों की जेब से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा। पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1.5 लाख रुपए से अधिक कीमत के 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद।

जयपुर। एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ  बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पतालों और बस स्टैंडों पर सो रहे लोगों की जेब से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1.5 लाख रुपए से अधिक कीमत के 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एडिशनल डीसीपी आलोक सिंघल ने बताया कि 9 जून को परिवादी सुल्तान योगी ने एसएमएस थाना में रिपोर्ट दी कि 25 अप्रैल को उसकी पत्नी एसएमएस अस्पताल में भर्ती थी। रात के समय अस्पताल में सोते हुए उसकी जेब से मोबाइल चोरी हो गया। शिकायत के आधार पर थाना एसएमएस अस्पताल में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। थानाप्रभारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने मुन्ना उर्फ  ईद्दु निवासी कच्ची बस्ती भट्टा बस्ती और सलीम उर्फ छम्मा निवासी बिहारियों का टीबा भट्टा बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। 

यहां कर चुके हैं चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एसएमएस अस्पताल, महिला चिकित्सालय, सांगानेरी गेट, जनाना अस्पताल चांदपोल तथा बस स्टैंडों पर रात के समय सो रहे लोगों की रैकी करते थे और मौका मिलते ही उनकी जेब से मोबाइल चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए मोबाइल बाद में अन्य अपराधियों तक पहुंचाए जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया वीवो मोबाइल सहित 8 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। दोनों आरोपियों के खिलाफ  पूर्व में भी चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप