देर रात दो घण्टे बंद रहा बालावाला पंप हाउस, शहर में सुबह की नहीं हुई पेयजल सप्लाई
दोपहर करीब 12 बजे शहर में सप्लाई शुरू हुई
वजह रही कि तकनीकी समस्या के चलते देर रात करीब दो घण्टे तक बालावाला पम्प बंद रहा
जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सुबह लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिली। वजह रही कि तकनीकी समस्या के चलते देर रात करीब दो घण्टे तक बालावाला पम्प बंद रहा। इसके चलते पंप हाउस से शहर के अन्य पंप हाउस में पानी सप्लाई नहीं हो पाया और इसमें देरी होने से आज जयपुर में सुबह के समय होने वाली पेयजल सप्लाई प्रभावित रही।
सप्लाई नहीं होने का ज्यादा असर शहर के परकोटा इलाके में देखने को मिला। यहां सुबह पानी सप्लाई नहीं होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर करीब 12 बजे शहर में सप्लाई शुरू हुई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Dec 2025 19:00:23
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...

Comment List