भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अंत्योदय का संकल्प धरातल पर तेजी से हो रहा साकार : शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर ने कायम की सुशासन की नई मिसाल, लाखों की संख्या में आमजन को मिली सेवा और सुविधाएं

75 हजार से अधिक को वय वंदन कार्ड जारी

भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अंत्योदय का संकल्प धरातल पर तेजी से हो रहा साकार : शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर ने कायम की सुशासन की नई मिसाल, लाखों की संख्या में आमजन को मिली सेवा और सुविधाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनसेवा के मूल मंत्र को धरातल पर साकार करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। प्रदेश में 17 सितम्बर से प्रारंभ हुए शहरी सेवा शिविर और ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से लाखों लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया है। इन शिविरों ने 18 विभागों की सेवाओं को एक ही छत के नीचे आमजन को उपलब्ध करवाकर सुशासन की नई मिसाल कायम की है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनसेवा के मूल मंत्र को धरातल पर साकार करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। प्रदेश में 17 सितम्बर से प्रारंभ हुए शहरी सेवा शिविर और ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से लाखों लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया है। इन शिविरों ने 18 विभागों की सेवाओं को एक ही छत के नीचे आमजन को उपलब्ध करवाकर सुशासन की नई मिसाल कायम की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर प्रारंभ हुए ये शिविर मुख्यमंत्री शर्मा की जनकेन्द्रित कार्यक्रमों का प्रमुख उदाहरण के रूप में उभरे हैं। इन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को मूर्त रूप दिया है। प्रशासन ने आमजन की दहलीज पर पहुंचा और जनोपयोगी कार्यों का संवेदनशीलता और पारदर्शिता से निस्तारण किया।

1 लाख 99 हजार से अधिक पट्टे वितरित, 2 लाख 67 हजार से अधिक मंगला पशु बीमा पॉलिसी जारी

अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति में ये शिविर अहम साबित हुए हैं। इनसे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बड़ी आबादी को राहत मिली है। सेवा शिविरों के अब तक (17 सितम्बर से 25 अक्टूबर) 1 लाख 99 हजार से अधिक पट्टा वितरण और 2 लाख 67 हजार से अधिक मंगला पशु बीमा पॉलिसी जारी की गई है। साथ ही, 1 लाख 25 हजार से अधिक जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन, 2 लाख 8 हजार से अधिक जाति प्रमाण पत्र और 1 लाख 75 हजार से अधिक मूल निवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं।  

17 लाख से अधिक किशोरी और गर्भवती महिलाओं की हुई एनीमिया जांच

Read More भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण : राजस्थान के जयपुर-चुरू हाईवे और सीकर में नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन, सालासर और रींगस भी शामिल

इसी प्रकार 2 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का सत्यापन, 1 लाख 51 हजार से अधिक जनधन योजना के अंतर्गत बैंक खातों का खोलना तथा 1 लाख 42 हजार से अधिक नई स्ट्रीट लाइट्स को लगाना और मरम्मत कार्य किए गए हैं। वहीं, 17 लाख से अधिक किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं की एनीमिया तथा 10 लाख 96 हजार से अधिक नागरिकों की टीबी की जांच के साथ 24 लाख 84 हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। 

Read More दो दिन से कुएं में फंसा था शावक : 70 फीट सूखे गहरे कुंए में उतरकर किया रेस्क्यू, लेपर्ड शावक का स्वास्थ्य परीक्षण

75 हजार से अधिक को वय वंदन कार्ड जारी

Read More रबी 2025-26 में उर्वरक आपूर्ति की समीक्षा : सीएम ने दिए निर्देश, कहा- उर्वरक की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर किए जाएं लाइसेंस रद्द

प्रदेशभर में आयोजित हुए इन शिविरों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर 97 हजार से अधिक प्रकरणों का निस्तारण और जन आधार योजना में 1 लाख 14 हजार से अधिक पात्रों का संशोधन और अद्यतन किया गया। वहीं, 25 हजार से अधिक लोगों के स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण आवेदन लेने के साथ ही 75 हजार से अधिक को वय वंदन कार्ड जारी किए गए। 

1 लाख 56 हजार से अधिक भू-राजस्व शुद्धिकरण और 1 लाख 25 हजार से अधिक नामांतकरण प्रकरण निस्तारित

ये शिविर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हुए हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इन शिविरों में 1 लाख 56 हजार से अधिक भू-राजस्व शुद्धिकरण प्रकरणों और 1 लाख 25 हजार से अधिक नामांतकरण प्रकरणों का निस्तारण करने के साथ ही 1 लाख 19 हजार से अधिक फार्मर रजिस्ट्री में पंजीयन किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण सेवा शिविरों में रजिस्ट्री, पट्टे, गिरदावरी, कुर्रेजात, विभाजन, नामांतरण, प्रमाण पत्र और अन्य विभिन्न कार्यों के साथ ही पात्र व्यक्ति और परिवारों को वृहद् स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया। वहीं शहरी सेवा शिविरों में सड़कों, नालियों और सीवर लाइन की मरम्मत, सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण आदि के साथ ही जन्म-मृत्यु या विवाह पंजीयन, पट्टे, एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, नामांतरण, भवन स्वीकृति, टैक्स जमा, सीवर कनेक्शन, जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार
मायरा मीठा करने सुजानगढ़ आ रहा एक परिवार दुर्घटना के शिकार हो गया। घटना में दो युवकों की मौत हो...
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने नगर निगम चुनावों में फर्जी मतदान का लगाया आरोप
विवाह योग्य उम्र नहीं रखने वाले बालिग भी रह सकते हैं साथ : अदालत ने कहा- लिव इन संबंध न तो अवैध हैं और ना ही बिना विवाह साथ रहना अपराध
माटी बचेगी तभी तो मानव बचेगा
पहली बार महिला हॉकी का स्वर्ण : पांच साल पहले माता-पिता को खोया, दो साल बाद दुर्घटना में बड़े भाई की हुई मौत ; लेकिन टूटी नहीं निकिता टोप्पो
रूसी राष्ट्रपति व्लादी​मीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, राजघाट पर महात्मा गांधी को किया याद 
हवाई यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें : अब तक 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल