अपर यमुना रिवर बोर्ड की कल नोएडा में बैठक, जल प्रगति पर होगी अहम चर्चा

जल आवंटन से संबंधित पहलुओं पर भी गंभीर चर्चा

अपर यमुना रिवर बोर्ड की कल नोएडा में बैठक, जल प्रगति पर होगी अहम चर्चा

यमुना जल बंटवारे और परियोजनाओं की प्रगति को लेकर अपर यमुना रिवर बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को नोएडा में होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल करेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में यमुना नदी से जुड़े सभी राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। राजस्थान और हरियाणा से शीर्ष स्तरीय अधिकारी बैठक में भाग लेंगे।

जयपुर। यमुना जल बंटवारे और परियोजनाओं की प्रगति को लेकर अपर यमुना रिवर बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को नोएडा में होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल करेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में यमुना नदी से जुड़े सभी राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। राजस्थान और हरियाणा से शीर्ष स्तरीय अधिकारी बैठक में भाग लेंगे। राजस्थान की ओर से जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता भुवन भास्कर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में राजस्थान में यमुना जल उपयोग, परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बताया जा रहा है कि हथिनी कुंड से हासियावास तक यमुना जल परियोजना के अलाइंमेंट को अंतिम रूप दिया जा सकता है। राजस्थान इस अलाइंमेंट के तीन विकल्प पहले ही हरियाणा सरकार को सौंप चुका है, लेकिन हरियाणा की अंतिम सहमति का अभी इंतजार है। बैठक में दोनों राज्यों के बीच लंबित मुद्दों, तकनीकी बिंदुओं और जल आवंटन से संबंधित पहलुओं पर भी गंभीर चर्चा होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि इस बैठक से परियोजना को तेजी देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान