वी. श्रीनिवास ने ली कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज की बैठक, पेंडिंग मामलों पर सख्ती के निर्देश
सचिव स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में CoS की बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध फाइल निस्तारण, ई-ऑफिस प्रणाली प्रभावी लागू करने और जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज (CoS) की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS), प्रमुख सचिव एवं सचिव स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विभागवार पेंडिंग बिंदुओं, ई-फाइलिंग की प्रगति, औसत फाइल निस्तारण समय, तथा जन शिकायतों की लंबित स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जा सके। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा विभागीय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था मजबूत की जाए। साथ ही, जिन विभागों में फाइल निस्तारण की औसत अवधि अधिक है, वहां विशेष अभियान चलाकर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

Comment List