वोट चोरी नहीं चलने देंगे, हर बूथ पर अवैध वोटर्स को ढूंढेंगे : चिब ने सरकार पर वोट चोरी के लगाए आरोप, कहा- भाजपा सरकार को लोगों की परेशानी से कोई मतलब नहीं 

ल्दी ही सभी 52 हजार बूथों पर हम ऐसे आंकड़े खंगालकर रिपोर्ट तैयार करेंगे : पूनिया

वोट चोरी नहीं चलने देंगे, हर बूथ पर अवैध वोटर्स को ढूंढेंगे : चिब ने सरकार पर वोट चोरी के लगाए आरोप, कहा- भाजपा सरकार को लोगों की परेशानी से कोई मतलब नहीं 

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने मोदी सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए कहा है कि हमारे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर अवैध वोटर्स को ढूंढेंगे और वोट चोरी की सच्चाई उजागर करेंगे

जयपुर। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने मोदी सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए कहा है कि हमारे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर अवैध वोटर्स को ढूंढेंगे और वोट चोरी की सच्चाई उजागर करेंगे।

चिब ने शुक्रवार को पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में लोग मंहगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से परेशान हैं और भाजपा सरकार को उनकी परेशानी से कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी ने जब इनकी वोट चोरी का भंडाफोड़ किया तो लोगों को पता चला कि ये तो वोट चोरी कर सरकार बनाने में यकीन रखते हैं। हमारे युवा कांग्रेस के साथी हर बूथ पर जाकर अवैध वोटर्स और गलत तरीके से जोड़े गए नामों को तलाश कर सामने लाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि जल्दी ही सभी 52 हजार बूथों पर हम ऐसे आंकड़े खंगालकर रिपोर्ट तैयार करेंगे। खासकर उन लोकसभा सीटों पर, जंहा कांग्रेस प्रत्याशी मामूली अंतर से हारे थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत