मोटी रकम की चाह : गर्भवती पत्नी की जरूरतें पूरी करने के लिए की लूट, तीन गिरफ्तार

किराए की कार से दिया था घटना को अंजाम

मोटी रकम की चाह : गर्भवती पत्नी की जरूरतें पूरी करने के लिए की लूट, तीन गिरफ्तार
गर्भवती पत्नी को किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं हो और वह खुश रहे, इसके लिए मोटी रकम के लिए एक युवक ने अपने साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अब खोराबीसल पुलिस और डीएसटी ने ज्वैलर्स पर जानलेवा हमला कर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात लूटने वाली गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार। मुख्य आरोपी फरार।

जयपुर। गर्भवती पत्नी को किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं हो और वह खुश रहे, इसके लिए मोटी रकम के लिए एक युवक ने अपने साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अब खोराबीसल पुलिस और डीएसटी ने ज्वैलर्स पर जानलेवा हमला कर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात लूटने वाली गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए जेवर गलाकर बनाई करीब सात किलो चांदी की सिल्ली और वारदात में इस्तेमाल किराए की कार बरामद की है। मुख्य सरगना समेत गिरफ्तार आरोपियों पर लूट, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं।

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि खोराबीसल के नांगल लाड़ी में 3 जुलाई की रात ज्वैलर्स शंकरलाल शर्मा पर जानलेवा हमला कर सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग लूटने वाले तीन आरोपी कमलेश बाज्या (27), अशोक मीणा उर्फ गोलू मीणा (21) बुगलिया कालवाड़ और विशाल मीणा (20) बिचपड़ी हरमाड़ा को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद फरार इन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वारदात में शामिल अन्य एक आरोपी जितेंद्र शर्मा अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। डीसीपी के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी कमलेश की पत्नी गर्भवती है और उसकी हर जरूरत को पूरा करने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। उसे मोटी रकम की 
जरूरत थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी ने लगाई 1,700 रुपये की छलांग, सोना हुआ सस्ता जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी ने लगाई 1,700 रुपये की छलांग, सोना हुआ सस्ता
जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में सीमित उतार चढ़ाव दर्ज। चांदी 1700 रुपए की छलांग लगाकर 2,26,000 रुपए...
भारत ने सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य की उम्मीदवारी पेश की, जयशंकर ने कहा- सुरक्षित और समृद्ध विश्व के लिए प्रतिबद्ध
‘एक्स ब्लू जींस’ का नया विमेंस डेनिम कलेक्शन लॉन्च, जरीन खान बनीं आकर्षण का केंद्र
आस्था के साथ पारदर्शिता भी जरूरी : क्या बड़े मंदिरों को चढ़ावे का पूरा हिसाब सार्वजनिक करना चाहिए?
शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट, बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली
जर्जर स्कूल भवनों को गिराने की मंजूरी के बाद भी कार्रवाई नहीं, हादसों को न्यौता
होर्मुज में तेल टैंकरों पर ईराना का हमला : यूएई ने की निंदा, कहा- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन