Weather Update : अधिकांश जिलों में मौसम साफ, सुबह-शाम हल्की ठंडक
शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना
राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आज भी मौसम साफ। धूप खिली हुई है और धूप में तेजी से गर्मी बढ़ गई। जयपुर में सुबह से आसमान साफ रहा और दिन में धूप रही। जयपुर में सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी हुई है, जबकि दिन में तेज धूप बनी हुई। इधर राज्य में आगामी 2-3 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना।
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आज मंगलवार को भी मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिली हुई है और धूप में तेजी से गर्मी बढ़ गई है। जयपुर में सुबह से आसमान साफ रहा और दिन में धूप रही। जयपुर में सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी हुई है, जबकि दिन में तेज धूप बनी हुई है। इधर राज्य में आगामी 2-3 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 26-27 मार्च को सीमावर्ती क्षेत्रों व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन/हल्की बारिश होने की संभावना है।
एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28-31 मार्च को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होने मेघगर्जन के साथ तेज आंधी-बारिश हो सकती है। 28 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में आंधी-बारिश होने की संभावना है। 29-30 मार्च को विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव होने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी (40-50Kmph) व कहीं-कहीं हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Comment List