Weather Update : तापमान बढ़ने से फिर कम हुआ सर्दी का असर, कोहरे का असर बरकरार

करौली सहित तमाम जिलों में विजिबिलिटी काफी कम

Weather Update : तापमान बढ़ने से फिर कम हुआ सर्दी का असर, कोहरे का असर बरकरार

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ने से सर्दी का असर फिर से कम हो गया है। दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन में भी तेज धूप का असर है। वहीं राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई।

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ने से सर्दी का असर फिर से कम हो गया है। दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन में भी तेज धूप का असर है। वहीं राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सीकर, चित्तौड़गढ़, नागौर, टोंक, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, करौली सहित तमाम जिलों में विजिबिलिटी काफी कम रही। कुछ जगह 30 मीटर तक की  विजिबिलिटी रही। इधर चित्तौड़गढ़ में रविवार देर रात बारिश के साथ ओले गिरे थे।

उधर, मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज सोमवार को 12 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी 2-3 दिन जारी रहने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। राज्य के उत्तर-पश्चिमी व पूर्वी भागों में आगामी दो-तीन दिन कहीं-कहीं घना कोहरा भी दर्ज होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुष्कर माहेश्वरी सेवा सदन में कृष्ण भवन का लोकार्पण समारोह : माहेश्वरी समाज के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे पुष्कर माहेश्वरी सेवा सदन में कृष्ण भवन का लोकार्पण समारोह : माहेश्वरी समाज के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे
अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के प्रबंधकारिणी के चुनाव को लेकर विवाद उस वक्त हिंसक हो गया, जब नवनिर्मित...
गर्भवती महिला से छेड़छाड़ : आरोपी ने लूट मामले में मुरैना कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस पूछताछ जारी
पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी