Weather Update : प्रदेश में मौसम के मिजाज में उतार चढ़ाव, दिन में तेज धूप कर रही परेशान ; सुबह शाम ठंड

दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी

Weather Update : प्रदेश में मौसम के मिजाज में उतार चढ़ाव, दिन में तेज धूप कर रही परेशान ; सुबह शाम ठंड

प्रदेश में मौसम के मिजाज में उतार चढ़ाव बना हुआ। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन में जहां तेज धूप सता रही है वहीं सुबह शाम सर्द हवाओं के कारण सर्दी का जोर बना हुआ। दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है।

जयपुर। प्रदेश में मौसम के मिजाज में उतार चढ़ाव बना हुआ है। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन में जहां तेज धूप सता रही है वहीं सुबह शाम सर्द हवाओं के कारण सर्दी का जोर बना हुआ है। दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे दिन मार्च जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में राज्य के सभी शहरों में मौसम साफ रहा और आसमान साफ रहने से तेज धूप रही।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- प्रदेश में अगले 2 सप्ताह मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश होने की संभावना बहुत कम है, जबकि सुबह-शाम सर्दी सामान्य रहने की संभावना है। जबकि दिन में तेज धूप से सर्दी का असर कम रहेगा और पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान-इजरायल युद्ध का असर : एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान ईरान-इजरायल युद्ध का असर : एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान
एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए 4 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते बढ़े सुरक्षा खतरे के कारण एतिहाद...
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश
ओमान में भारतीयों ​को नही मिलेगी एंट्री: दूतावास ने जारी की नई वीजा एडवाइजरी, आगमन से पहले करना होगा ये छोटा सा काम नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना
राजस्थान विधानसभा: मांडलगढ़ पशु चिकित्सालय को लेकर राज्य सरकार का पलटवार, जोराराम कुमावत ने कहा-नियमानुसार रिक्त पदों को भरने की होगी कार्यवाही
हिंद महासागर में हमले पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का केंद्र पर तीखा हमला, कहा-देश के रणनीतिक और राष्ट्रीय हितों की उपेक्षा कर रही है सरकार, विदेश नीति पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं
खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा