Weather Update : पूरे सप्ताह जारी रह सकता है बारिश का दौर, गर्मी से मिलेगी राहत

जयपुर, अजमेर सहित कई जिलों में हुई बारिश बालोतरा में गिरे ओले

Weather Update : पूरे सप्ताह जारी रह सकता है बारिश का दौर, गर्मी से मिलेगी राहत

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार। इसका असर सोमवार को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में भी देखने को मिला और मौसम में अचानक बदलाव।  जयपुर, अजमेर, कोटा, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीडवाना सहित कई जिलों में बारिश हुई। बालोतरा में ओले भी गिरे। बारिश-ओलावृष्टि से हवा में ठंडक।

जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार बना हुआ है। इसका असर सोमवार को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में भी देखने को मिला और मौसम में अचानक बदलाव आया।  जयपुर, अजमेर, कोटा, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीडवाना सहित कई जिलों में बारिश हुई। बालोतरा में ओले भी गिरे। बारिश-ओलावृष्टि से हवा में ठंडक घुल गई। एक बार फिर लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ। जयपुर में सुबह करीब साढ़े सात बजे से गरज-चमक के साथ बरसात शुरू हुई। इसके बाद करीब आधे घंटे तक कभी तेज तो कभी रुक रुक कर बूंदाबांदी हुई। यहां आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। इसके बाद अचानक ठंडक बढ़ गई और विजिबिलिटी कम होने के कारण राजधानी की सड़कों पर दिन में गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ीं। बारिश के कारण तापमान में भी पांच डिग्री तक गिरावट आई।

जयपुर में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने व 26-27 मार्च को पूर्वी व उत्तरी भागों में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 28 से 31 मार्च के दौरान राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होने और मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश हो सकती है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा बोर्ड कार्यालय अजमेर पहुंचकर किया परीक्षा परिणाम जारी, 94.23 प्रतिशत रहा परिणाम शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा बोर्ड कार्यालय अजमेर पहुंचकर किया परीक्षा परिणाम जारी, 94.23 प्रतिशत रहा परिणाम
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दसवीं का परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड कार्यलय अजमेर पहुंचकर जारी। परीक्षा...
टेक्सास रिफाइनरी में भीषण विस्फोट: लोगों को करीबी ठिकाने में शरण लेने की सलाह, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
खाडी युद्ध के प्रभाव को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा, मनीष तिवारी ने कहा-ईंधन, खाद्यान और दवाईयों की कीमतों में आने वाले समय में होने वाली वृद्धि पर सरकार को बतानी चाहिए योजना
सरड़ा माइक्रो स्टोरेज टैंक के लिए 73.61 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति, 6 गांव होंगे प्रभावित
टिकट कैंसिलेशन नियमों में बदलाव : अब यात्रियों का समय के अनुसार कटेगा पैसा, पढ़ें रेलवे कितना देगा रिफंड
अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्ष जारी: तेहरान में अब तक 600 लोगों की मौत, जान-माल का भारी नुकसान  
LPG संकट पर बीआरएस का विरोध प्रदर्शन, केटीआर ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना