Weather Update : आज से दो दिन और चलेगा आंधी बारिश का दौर, तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना

शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क

Weather Update : आज से दो दिन और चलेगा आंधी बारिश का दौर, तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना

7 अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर होने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, तेज आंधी व कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना।

 जयपुर। राज्य में 6 से 8 अप्रैल तक फिर से आंधी बारिश का दौर चलेगा। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में दोपहर बाद एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में तेज आंधी (40-50Kmph) बारिश, व कहीं-कहीं ओलावृष्टि का नया दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है।

वहीं 7 अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर होने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, तेज आंधी (50-60Kmph) व कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व आसपास के कुछ भागों में 20 से 50mm तक बारिश दर्ज होने की संभावना है। 8 अप्रैल को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रह सकता है। 9 अप्रैल से आगामी 3-4 दिन अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने व तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट
वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वर्ष विकसित हो रहा यह घटना क्रम संभवत: 1877 के बाद का सबसे शक्तिशाली ऐतिहासिक मेगा...
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर : ऐतिहासिक निचले स्तर पर, 95 रूपए प्रति डॉलर
नन्हीं जान, बड़ा खौफ : हमलावर गिलहरी से सहमा आर्ट्स कॉलेज परिसर, 18 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों के शरीर पर गढ़ा चुकी दंत
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजारों में गिरावट जारी: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा फिसला, इन शेयरों पर रखें नजर
ईरान को जल्द समझदार बनना होगा : ट्रम्प ने संदेश के साथ पोस्ट की फोटो, लिखा- ईरान अपनी स्थिति संभाल नहीं पा रहा
सावधान : इंस्टेंट लोन के नाम पर हो रही साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ट्रैफिक चालान की रकम अब होगी ऑनलाइन जमा, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिसों के चक्कर