Weather Update : तपने लगा पश्चिमी राजस्थान, बाड़मेर में पारा 46 पार
फलौदी में 46.0 डिग्री दर्ज होने से जनजीवन प्रभावित
राज्य में गर्मी का रोद्र रूप। पश्चिमी राजस्थान में मिट्टी के धोरों में सूर्य आग उगल रहा। बाड़मेर में दिन का तापमान 46.8 डिग्री दर्ज हुआ, जो राज्य का सर्वाधिक तापमान।
जयपुर। राज्य में गर्मी अब अपना रोद्र रूप दिखाने लगी हैं। पश्चिमी राजस्थान में मिट्टी के धोरों में सूर्य आग उगल रहा है। बाड़मेर में दिन का तापमान 46.8 डिग्री दर्ज हुआ, जो राज्य का सर्वाधिक तापमान रहा। जैसलमेर में 46.3, फलौदी में 46.0 डिग्री दर्ज होने से जनजीवन प्रभावित रहा।
हालांकि, प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से बीकानेर, शेखावाटी, जयपुर में तेज आंधी, बारिश की संभावना जताई है, इससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना हैं। जयपुर में दिन का तापमान 39.2 और रात का तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। जोधपुर में 44.6, उदयपुर 41.6, कोटा 41.8, बीकानेर 44.4, अजमेर 41, पाली 42.0, श्रीगंगानगर 43.0, चित्तौड़गढ़ में43.4 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 Jun 2026 11:47:05
दो युवकों के हथियार लहराते हवाई फायरिंग करने से क्षेत्र में दहशत। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर...

Comment List