जयपुर में महिला सफाई कर्मियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, पिंक टॉयलेट की बताई अहमियत

स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने की अपील

जयपुर में महिला सफाई कर्मियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, पिंक टॉयलेट की बताई अहमियत
जयपुर नगर निगम के आदर्श नगर जोन में ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत पिंक टॉयलेट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। महिला सफाई कर्मियों को पिंक टॉयलेट की उपयोगिता, स्वच्छता और रखरखाव की जानकारी दी गई। इस दौरान एक महिला सफाई कर्मी का सम्मान किया गया तथा सभी ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

जयपुर। नगर निगम जयपुर के आदर्श नगर जोन के वार्ड संख्या 123 स्थित गोल मार्केट पिंक टॉयलेट पर ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिला सफाई कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान महिला सफाई कर्मियों को पिंक टॉयलेट की उपयोगिता, स्वच्छता, रखरखाव और महिलाओं के लिए इसकी आवश्यकता एवं महत्ता के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ एवं सुरक्षित पिंक टॉयलेट की सुविधा महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी है। इसके नियमित रखरखाव और साफ-सफाई से स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान पिंक टॉयलेट पर कार्यरत महिला सफाई कर्मी का वार्ड की अन्य महिला सफाई कर्मियों ने फूल-माला पहनाकर सम्मान किया। साथियों ने उनके नियमित सफाई कार्य और जिम्मेदारी निभाने की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महिला सफाई कर्मियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक शौचालयों को साफ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने की अपील भी की।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर