विश्व पर्यावरण दिवस : 10 साल में बिग-बी का अमित वृक्ष बना पक्षियों की लाइफ लाइन

जयपुर वैक्स म्यूजियम के सामने लगाया था बरगद का पेड़, अब दे रहा छांव

विश्व पर्यावरण दिवस : 10 साल में बिग-बी का अमित वृक्ष बना पक्षियों की लाइफ लाइन
भीषण गर्मी में यह पेड़ नाहरगढ़ आने वाले पर्यटकों को ठंडी छांव दे रहा है वहीं पक्षियों के लिए लाइफलाइन भी साबित हो रहा है। ये पेड़े उनके लिए एक बसेरा बन गया है। म्यूजियम के फाउंडर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि एक दशक पहले नाहरगढ़ में हरियाली न के बराबर थी।

जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर नाहरगढ़ फोर्ट स्थित वैक्स म्यूजियम से अच्छी कहानी सामने आई है। यहां 10 साल पहले बिग-बी अमिताभ बच्चन के नाम से लगाया गया बरगद का छोटा सा पौधा आज 25 फीट का विशाल वृक्ष बन चुका है। भीषण गर्मी में यह पेड़ नाहरगढ़ आने वाले पर्यटकों को ठंडी छांव दे रहा है वहीं पक्षियों के लिए लाइफलाइन भी साबित हो रहा है। ये पेड़े उनके लिए एक बसेरा बन गया है। म्यूजियम के फाउंडर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि एक दशक पहले नाहरगढ़ में हरियाली न के बराबर थी। इसी को महसूस कर हमने वैक्स स्टैच्यूज को समर्पित करते हुए कई पौधे लगाए थे, जो आज पूरे क्षेत्र को हरा-भरा बनाए हुए हैं।

इस मुहिम की प्रेरणा के बारे में अनूप ने कहा कि म्यूजियम निर्माण के दौरान यहां एक 200 साल पुराना विशाल बरगद का पेड़ था। करीब 9 महीने तक उसकी छांव में बैठकर ही हमने इस म्यूजियम का निर्माण किया। तभी ख्याल आया कि किसी ने 200 साल पहले पेड़ लगाया और आज हम उसके नीचे भविष्य बना रहे हैं। बस यहीं से हरियाली की मुहिम शुरू हुई। इसके बाद डॉ.  एपीजे कलाम जैसी हस्तियों के नाम से पौधरोपण किया गया। आज ‘बिग बी’ के नाम का बरगद का पेड़ म्यूजियम की पहचान बन गया है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत