योग दिवस पर जंतर मंतर पर आयोजित होगा योग महोत्सव
आयोजन जयपुर के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर
शर्मा ने बताया कि इस महोत्सव के अंतर्गत अधिक से अधिक आमजन को योग से जोड़ने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन विगत समय से किया जा रहा है।
जयपुर। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर द्वारा आगामी 21 जून 2025 को विश्व योग दिवस के अवसर पर योग महोत्सव 2025 का आयोजन जयपुर के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर सुबह 6 बजे किया जाएगा। ये जानकारी गुरुवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के निदेशक और कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने दी। शर्मा ने बताया कि इस महोत्सव के अंतर्गत अधिक से अधिक आमजन को योग से जोड़ने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन विगत समय से किया जा रहा है।
इसी क्रम में सुबह संस्थान परिसर में सुबह 5.30 बजे संस्थान के चिकित्सकों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से रन फॉर योगा का आयोजन किया गया, जो राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (जोरावर सिंह गेट) से प्रारंभ होकर बड़ी चौपड़ होते हुए फिर संस्थान परिसर में समापन हुई। इसके बाद संस्थान के अस्पताल ग्राउंड में सामूहिक योगाभ्यास भी किया गया। वहीं योग दिवस पर 21 जून को योग महोत्सव 2025 का आयोजन जयपुर के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर किया जाएगा।

Comment List