सरकारी नौकरी का झांसा देकर दो साल तक नाबालिग छात्राओं का देह शोषण, शातिर दरिंदा गिरफ्तार

फर्जी आईएएस-आरएएस के पहचान पत्र बरामद

सरकारी नौकरी का झांसा देकर दो साल तक नाबालिग छात्राओं का देह शोषण, शातिर दरिंदा गिरफ्तार
जोधपुर पुलिस ने खुद को आईएएस-आरएएस अधिकारी बताकर नाबालिग छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवतियों को सरकारी नौकरी, बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़ाने व एयर होस्टेस बनाने का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने के आरोपी उम्मेदाराम विश्नोई को गिरफ्तार। आरोपी से फर्जी पहचान पत्र और सरकारी मुहरें भी बरामद।

जोधपुर। पुलिस ने एक ऐसे शातिर दरिंदे को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को आईएएस व आरएएस अधिकारी बताकर नाबालिग छात्राओं व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवतियों को अपने जाल में फंसाया और सरकारी नौकरी दिलाने, बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़वाने और एयर होस्टेस बनाने का सपना दिखाकर आरोपी दो सालों तक उनका यौन शोषण करता रहा। पुलिस ने दो नाबालिग छात्राओं की रिपोर्ट पर पोक्सो में प्रकरण दर्ज आरोपी को नाटकीय अंदाज में सोमवार को रातानाडा स्थित एक लाइब्रेरी से दबोच लिया। जबकि एक युवती के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात को लेकर जीरो नंबर एफ आईआर दर्ज कर अजमेर भेजी गई है।

डीसीपी पूर्व मनीष कुमार चौधरी ने  बताया कि आरोपी उम्मेदाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 30 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। डीसीपी पूर्व मनीष कुमार चौधरी ने कहा कि आरोपी खुबसूरत दिखने के लिए मेकअप करता, होठों पर लिपस्टिक लगाता था। उसके पास कार बरामद कार पर लाल पट्टी लगी मिली है।  जांच में सामने आया कि आरोपी ने पीड़िता की छोटी बहन को एयर होस्टेस बनाने का सपना दिखाकर अपने किराए के कमरे पर बुलायाए उसके साथ भी दुष्कर्म किया। एक अन्य युवती को अजमेर ले जाकर होटल में दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी पीड़िताएं सामने आ सकती है। 

खुद को बताता था कंवारा
आरोपी उम्मेदाराम शादीशुदा है, दो बेटियों का पिता है, लेकिन युवतियों को खुद को अविवाहित बताता था। उसने अपना नाम बदलकर खुद को तथाकथित राज उदावत के रूप में हर जगह पेश करता था। वह हमेशा अच्छे कपड़े पहनकर और रौबदार अंदाज में रहता था ताकि लोग उसे उच्च अधिकारी समझें। पुलिस ने आरोपी के अजीत कॉलोनी स्थित किराए के कमरे की तलाशी में फ र्जी आईएएस व आरएएस के पहचान पत्र, सरकारी मुहरें सहित अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत
अमरावती के जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित एनआईसीयू (NICU) में वेंटिलेटर में हुए धमाके के बाद भीषण...
प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज
अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू
अजीत डोभाल का चीन दौरा: विशेष प्रतिनिधियों की 25 वें दौर की बैठक में होंगे शामिल, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
भाई-बहिन का स्नेह पर्व : सजा राखियों का बाजार, खरीदारी परवान पर
गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली
राज काज में क्या है खास, जानें