श्रीगंगानगर में सीमा पार से ड्रोन के जरिए आई 30 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच किलो 615 ग्राम नशीला पदार्थ मिला

मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं

श्रीगंगानगर में सीमा पार से ड्रोन के जरिए आई 30 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच किलो 615 ग्राम नशीला पदार्थ मिला
श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पुलिस और बीएसएफ ने ग्रामीणों के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई कर 5 किलो 615 ग्राम हेरोइन और अफीम जब्त की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 करोड़ रुपये कीमत की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से गिराई गई थी।

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट पुलिस ने शनिवार देर रात ग्रामीणों के सहयोग से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराई गई पांच किलो 615 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मध्यरात्रि में मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी बलवंत कुमार, गुप्तचर विभाग में पुलिस निरीक्षक शैलेंद्रकुमार और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चक 14 केएनडी में एक खेत में तलाशी अभियान चलाकर पांच किलो 615 ग्राम हेरोइन और 508 ग्राम अफीम बरामद की।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मादक पदार्थ पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से गिराए जाने की जानकारी सामने आई है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस क्षेत्र में अब तलाशी अभियान चलाकर उन भारतीय तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है जो इन मादक पदार्थ लेने आए थे। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मां के पास सो रही दो साल की बच्ची अचानक हुई गायब! पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी भीम सिंह को पकड़ा मां के पास सो रही दो साल की बच्ची अचानक हुई गायब! पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी भीम सिंह को पकड़ा
सवाईमाधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में रात को अपनी मां के पास आंगन में सो रही दो वर्षीय...
दिग्विजय सिंह का मोहन यादव सरकार पर हमला, सागर एसपी को हटाने और जहरीली शराब कांड की ईओडब्ल्यू जांच की मांग
जयपुर में कांग्रेस बाड़ाबंदी में अव्यवस्था, प्रत्याशी भोजन-कमरों को तरसे
तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना : बाढ़ में बिहार डूबा, सरकार केवल विकास का पीट रही ढिंढोरा 
त्रिपुरा ग्राम समिति चुनाव में टीएमपी का दबदबा: 1,557 सीटों पर निर्विरोध जीत, भाजपा को मिली 82 सीटों पर सफलता
श्रीगंगानगर में सीमा पार से ड्रोन के जरिए आई 30 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच किलो 615 ग्राम नशीला पदार्थ मिला
होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान की अमेरिका के सामने सात शर्तें, शर्तें पूरी होने तक जारी रहेगा बंदी का फैसला