नृशंस हत्या का खुलासा : संपत्ति नहीं मिली तो मुंह बोले बेटे ने मां-बेटी को मौत की नींद सुलाया, आरोपी भारी कर्ज में डूबा

गांव में घूमकर लोगों को करता रहा गुमराह

नृशंस हत्या का खुलासा : संपत्ति नहीं मिली तो मुंह बोले बेटे ने मां-बेटी को मौत की नींद सुलाया, आरोपी भारी कर्ज में डूबा
उदयपुर पुलिस ने मुण्डोल गांव में हुई दोहरी हत्या के मामले में मुंह बोले बेटे जयमीन उर्फ बंटी दवे को गिरफ्तार। संपत्ति अपने नाम नहीं होने और आर्थिक तंगी के चलते उसने लूंगा बाई व उनकी मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर जेवर लूट लिए।

उदयपुर। जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र के मुण्डोल गांव में मां-बेटी की दोहरी हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर मृतका लूंगा बाई के मुंह बोले बेटे जयमीन उर्फ बंटी दवे (37) को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने संपत्ति अपने नाम नहीं होने और आर्थिक तंगी के चलते वारदात को अंजाम दिया। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 70 वर्षीय लूंगा बाई अपने पति और बेटे की मृत्यु के बाद मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी अमरी बाई (47) के साथ अकेली रहती थीं। परिवार में कोई उत्तराधिकारी नहीं होने का फायदा उठाकर जयमीन दवे करीब एक वर्ष पहले उनके संपर्क में आया और विश्वास जीतकर खुद को उनका धर्म का बेटा बताने लगा।

उसकी नजर लूंगा बाई की संपत्ति पर थी। जब महिला ने संपत्ति उसके नाम करने से इनकार कर दिया तो उसने हत्या की साजिश रच डाली। आरोपी भारी कर्ज में डूबा हुआ था और आर्थिक संकट से गुजर रहा था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात आरोपी घर में घुसा और धारदार हथियार से मां-बेटी पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वह दोनों के पहने हुए सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया।घटना का पता शनिवार सुबह तब चला, जब गोद लिए पुत्र नानालाल गायरी घर पहुंचे। दरवाजा बंद मिलने पर उन्होंने पड़ोसी मकान की छत से अंदर देखा, जहां लूंगा बाई खून से लथपथ चारपाई पर पड़ी थीं। दरवाजा खोलने पर अमरी बाई का शव मुख्य द्वार के पास मिला। 

गांव में घूमकर लोगों को करता रहा गुमराह
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल, डॉग स्क्वायड, साइबर टीम और मोबाइल अनुसंधान इकाई की सहायता से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान आरोपी वारदात के बाद भी गांव में घूमकर खुद को निर्दोष बताते हुए न्याय की मांग करता रहा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और पूछताछ के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी की राशन दुकान भी पूर्व में अनियमितताओं के कारण सीज की जा चुकी थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया