रश्मिका ने परम्परागत रीति से विजय संग लिए फेरे, सुबह तेलुगू और शाम को कोडवा रीति-रिवाजों से हुई रस्में

विजय की मां ने भेंट की खानदानी चूड़ियां

रश्मिका ने परम्परागत रीति से विजय संग लिए फेरे, सुबह तेलुगू और शाम को कोडवा रीति-रिवाजों से हुई रस्में

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में परिणय सूत्र में बंधे। शादी तेलुगू और कोडवा रीति-रिवाजों से लेकिन निजी अंदाज में संपन्न। दोनों परिवारों और करीबी दोस्तों सहित करीब 200 मेहमान शामिल। सुबह तेलुगु और शाम को कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में अदा की।

उदयपुर। फिल्म पुष्पा: द राइज में अपने अभिनय से देशभर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को उदयपुर में परिणय सूत्र में बंधे। शादी तेलुगू और कोडवा रीति-रिवाजों से लेकिन निजी अंदाज में संपन्न हुई, जिसमें दोनों परिवारों और करीबी दोस्तों सहित करीब 200 मेहमान शामिल हुए। रश्मिका कर्नाटक के कोडवा समुदाय से और विजय देवरकोंडा तेलुगु हिंदू परिवार से आते हैं जिससे शादी की रस्में दो चरणों में संपन्न हुई।

सुबह तेलुगु और शाम को कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में अदा की गई। शादी के बाद दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। रश्मिका ने अपने पति के लिए भावुक संदेश लिखते हुए उन्हें वह व्यक्ति बताया जिसने उन्हें सच्चे प्यार और शांति का अर्थ समझाया, वहीं विजय ने भी रश्मिका के प्रति अपने स्नेह को व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी उन्हें घर जैसा सुकून देती है।

विजय की मां ने भेंट की खानदानी चूड़ियां
इससे पहले पारंपरिक रस्मों के तहत रश्मिका के माता-पिता ने दूल्हे के परिवार को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए। इसके बाद विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट की। मंडप को कच्चे केले और बड़े पत्तों से सजाया गया, जबकि पूरे वेडिंग वेन्यू को गुलाब, ऑर्किड और ट्यूलिप जैसे फूलों से सजाया गया। शादी का आयोजन होटल एमेटोस एकाया में किया गया। शादी के बाद दूल्हे के परिवार की ओर से होटल के बाहर मिठाइयां भी बांटी गईं। शाम को डीजे नाइट का आयोजन रखा गया, जिसमें मशहूर डीजे गणेश रंगनाथन के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। 

खाने में साउथ इंडियन, पंजाबी और जापानी डिशेज
शादी को दोनों स्टार्स की तरफ से काफी निजी रखा गया। मेहमानों के लिए खाने में साउथ इंडियन और पंजाबी खाने के साथ ही जापानी डिशेज बनाई गई। हिंदी फिल्म एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने रश्मिका और विजय को अपने इंस्टा अकाउंट पर शादी की बधाई दी है। इंदिरा ने फिल्म एनिमल में रश्मिका मंदाना के किरदार (गीतांजलि) की मां की भूमिका निभाई थी। साथ ही उन्होंने रश्मिका के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है। 

Read More होटल, ईंट भट्टे और घरों में बिजली चोरी पकड़ी, 12.87 लाख रुपए का वसूला जुर्माना

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ