अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तानी प्रभारी राजदूत को तलब: हवाई हमलों पर जताया विरोध, 3 स्थानिय नागरिकों की मौत

कूटनीतिक विरोध दर्ज

अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तानी प्रभारी राजदूत को तलब: हवाई हमलों पर जताया विरोध, 3 स्थानिय नागरिकों की मौत
अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पक्तिका और कुनार प्रांतों में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों के विरोध में पाकिस्तान के प्रभारी राजदूत को तलब किया। तालिबान प्रशासन ने इन हमलों को अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया। वहीं यूएनएएमए (UNAMA) ने कुनार हमले में तीन नागरिकों की मौत की पुष्टि की है।

काबुल। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के प्रभारी राजदूत को तलब कर पक्तिका और कुनार प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि ये हमले अफगानिस्तान की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन हैं तथा देश इस तरह की कार्रवाई की कड़ी निंदा करता है। पाकिस्तानी राजनयिक के साथ बैठक के दौरान अफगानिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि ने पाकिस्तान में हाल में हुई सुरक्षा घटनाओं के लिए अफगानिस्तान की धरती को जिम्मेदार ठहराने वाले आरोपों को निराधार बताया। मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के बयानों का इस्तेमाल सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने, तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और जनता को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है।

मंत्रालय ने पाकिस्तान से अपनी घरेलू समस्याओं के समाधान और अस्थिरता के कारणों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उसने कहा कि पाकिस्तान को जिम्मेदारी दूसरे देशों पर डालने और विदेशों में दुश्मन तलाशने से बचना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने पुष्टि की है कि कल कुनार प्रांत में हुए हवाई हमलों में कम से कम तीन नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें एक बच्ची भी शामिल है। चार अन्य नागरिक घायल हुए हैं। यूएनएएमए के प्रतिनिधियों ने कहा कि 2026 की शुरुआत से अब तक अफगानिस्तान में सीमा पार से हुए सशस्त्र हमलों में 1,100 से अधिक नागरिकों की मौत या घायल होने के मामले दर्ज किए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

एचपीवी और एमआर टीकाकरण अभियान, 30 सितम्बर तक 80 प्रतिशत और 31 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश एचपीवी और एमआर टीकाकरण अभियान, 30 सितम्बर तक 80 प्रतिशत और 31 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
प्रदेश में बच्चों और बालिकाओं के टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को विशेष...
जयपुर नगर निगम : उपमहापौर की कुर्सी पर सियासी पेंच, भाजपा में आउटर जयपुर से चेहरे की तलाश
एशियन गेम्स में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता पहला स्वर्ण पदक
भाजपा की जीत : सीएम ने संभाला प्रचार और जनसंपर्क का मोर्चा, अजेय कुमार ने संगठन की कमजोर कड़ियां मजबूत कर बूथ तक पहुंचाया नेटवर्क
70 वर्ष की हुई रंजीता : फिल्मी दुनिया में अपनी खूबसूरती और अभिनय से बनाई खास पहचान, जानें करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में 
नयापुरा बस स्टैंड की हालत बदहाल : करोड़ों की कमाई, लेकिन यात्रियों को सुविधाएं फिर भी नदारद…
महिलाएं आजमा रहीं दांव, ताे कहीं पुरूष चला रहे शमशीर